Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“तेरी मोहब्बत में हो गए फना, मांगी थी नौकरी.. मिला आटा दाल चना”, वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को घेरा, बोले- सिर्फ श्रीराम के नारों…

Pilibhit: जनता को सम्बोधित करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि, मैं भारत माता को अपनी मां मानता हूं, मैं हनुमान जी का भक्त हूं और भगवान राम को अपना इष्ट मानता हूं, लेकिन मैं आपसे पूछना चाहता हूं…

वरुण गांधी (फोटो सोशल मीडिया)

UP Politics: अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान देकर चर्चा में रहने वाले पीलीभीत (Pilibhit) से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने एक बार फिर अपनी सरकार पर तंज कसा है. वरुण ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं. पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने मुफ्त राशन, महंगाई और अग्निवीर जैसी योजना को लेकर अपनी सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि,”सिर्फ नारेबाजी से देश की समस्याएं हल नहीं होंगी, देश चलाने के लिए संवेदनशील होना जरूरी है.”

बता दें कि वरुण गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में दो दिवसीय दौरे को लेकर सोमवार को पहुंचे हैं. इस मौके पर पीलीभीत की जनता को सम्बोधित करते हुए वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर जमकर निशाना साधा और तीखे अंदाज में सवाल उठाते हुए कहा कि, “क्या जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे से समस्याएं हल हो जाएंगी.” इसी के साथ बोले कि, मैं भारत माता को अपनी मां मानता हूं, मैं हनुमान जी का भक्त हूं और भगवान राम को अपना इष्ट मानता हूं, लेकिन मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आज जिन बुनियादी समस्याओं से हर व्यक्ति ग्रसित है, क्या उनका हल केवल नारे से होगा या उनका हल नीतिगत सुधार से होगा.”

ये भी पढ़ें- UP News: छठ पूजा के लिए पैसे मांगने पर हैवान बना पति, गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंका

रोजगार और अग्निवीर को लेकर उठाए सवाल

जनता को सम्बोधित करते हुए वरुण गांधी ने रोजगार और अग्निवीर को लेकर अपनी ही सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा किया और कहा, “हर नौकरी आज संविदा पर दी जा रही है. इस सभा में भी कई संविदाकर्मी बैठे हैं. सब खून के आंसू रो रहे हैं.” बीजेपी सांसद ने कहा कि,’ सालों से उनका मानदेय नहीं बढ़ा, उन्हें स्थायित्व नहीं दिया गया, काम पूरा लिया जाता है और मान-सम्मान स्थायित्व कुछ है नहीं. अग्निवीर योजना आई, तो वरुण गांधी ने सबसे पहले उसका खुला विरोध किया.’ इसी के साथ वरुण गांधी ने अग्निवीर योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि जब वो लड़का चार साल बाद निकाल दिया जाएगा और वो आर्मी की वर्दी पहनकर आएगा और मजदूरी करेगा तो क्या इससे उस पर मानसिक असर पड़ेगा या नहीं. इसी के साथ कहा कि, देश चलाना कोई मजाक नहीं है. ये संवेदनशील और गहरा काम है. आज महंगाई कितनी बढ़ गई है.

मुफ्त राशन को लेकर इस तरह बोला हमला

वरुण गांधी ने केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त में बांटे जा रहे राशन को लेकर शायराना अंदाज में चुटकी ली और बोले, आपको पता है ये सब क्यों किया जा रहा है, ताकि वो चुनाव में आपको आटा, दाल चना बांट सकें. इसी के साथ बोले “तेरी मोहब्बत में हो गए फना..मांगी थी नौकरी मिला आटा दाल चना.” इस पर उपस्थित सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े. इसी के साथ वरुण ने कहा कि, क्या ये कोई स्थायी समाधान है. ये छलावा है, कितने लोग परीक्षा देते हैं. उत्तर प्रदेश में होने वाली प्रतियोगी परीक्षा को लेकर वरुण गांधी ने कहा कि, यूपी की कोई भी परीक्षा देख लें पिछले तीन साल में कोई ऐसी परीक्षा नहीं है जिसके पांच-पांच बार पेपर लीक न हुए हों. चाहे वो टीचर्स की भर्ती हो या पुलिस की भर्ती.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital