Bharat Express DD Free Dish

मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, बोले- बालाजी के दर्शन से मिलती है नई ऊर्जा और आत्मविश्वास

Piyush Goyal Mehandipur Balaji Visit: दौसा जिले के प्रसिद्ध आस्था धाम मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे. मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधि-विधान से बालाजी महाराज के दर्शन किए और देश, प्रदेश और विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

Piyush Goyal Mehandipur Balaji Visit

Piyush Goyal Mehandipur Balaji Visit

रिपोर्ट- विष्णु आशीर्वाद, दौसा


Piyush Goyal Mehandipur Balaji Visit: दौसा जिले के प्रसिद्ध आस्था धाम मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे. मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधि-विधान से बालाजी महाराज के दर्शन किए और देश, प्रदेश और विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. हेलीकॉप्टर से पहुंचे केंद्रीय मंत्री का जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा और पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने स्वागत किया. इसके बाद मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया.

दर्शन के बाद कही आस्था से जुड़ी बात

दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन करने से उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलता है. उन्होंने कहा कि बालाजी महाराज का आशीर्वाद हमेशा देश, प्रदेश और उनके परिवार पर बना रहा है. उन्होंने कहा कि जब भी यहां आने का अवसर मिलता है तो मन को शांति मिलती है और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.

ब्रिक्स सम्मेलन पर भी रखी अपनी बात

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने आगामी ब्रिक्स सम्मेलन का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इस बार भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है. यह सम्मेलन विकासशील देशों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा और इसमें कई अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी.

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों, वैश्विक परिस्थितियों और सदस्य देशों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा. साथ ही यह भी प्रयास रहेगा कि सभी देश मिलकर ऐसी चुनौतियों का समाधान खोजें जिससे दुनिया में शांति, सहयोग और विकास को नई दिशा मिल सके.

ये भी पढ़ें- ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे…’, पीएम मोदी से सुखबीर बादल ने की मुलाकात, केजरीवाल ने कसा तंज

आस्था और जिम्मेदारी का संदेश

केंद्रीय मंत्री का मेहंदीपुर बालाजी दौरा धार्मिक आस्था और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों का एक साथ संदेश देता नजर आया. एक ओर उन्होंने बालाजी महाराज के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया तो दूसरी ओर देश से जुड़े महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर अपनी बात रखी. उनके इस दौरे को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह देखने को मिला. प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read