PM Kisan Extension: केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को अब 2030-31 तक जारी रखने का ऐलान किया है. इस कदम से देशभर के करोड़ों किसानों को लगातार आर्थिक मदद मिलती रहेगी.
हर साल 6,000 रुपए की मदद
इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपए दिए जाते हैं. यह राशि तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है. डीबीटी प्रणाली से पैसा पहुंचने के कारण बीच में कोई बिचौलिया नहीं होता और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहती है.
किसानों की राय
हरियाणा के हांसी जिले के किसान राजीव और बेगा राम ने कहा कि योजना का विस्तार किसानों को आर्थिक सुरक्षा देगा और खेती के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा. किसान रामफल ने बताया कि हर साल मिलने वाली यह राशि छोटे-मोटे खर्च पूरे करने में मदद करती है. उन्होंने कहा कि सरकार ने समय बढ़ाकर अच्छा काम किया है.
खेती में सहारा
किसानों का कहना है कि इस योजना से उन्हें बीज, खाद और अन्य जरूरी सामान समय पर खरीदने में आसानी होती है. इससे खेती की उत्पादकता बढ़ती है और आर्थिक दबाव भी कम होता है.
ये भी पढ़ें-वंदे भारत ट्रेन बनी ‘दिल एक्सप्रेस’, सूरत से अहमदाबाद ढाई घंटे में पहुंचाया जिंदा दिल, देखें वीडियो
किसानों का स्वागत
बेगा राम ने कहा कि सरकार ने अनाज उगाने वालों के हित में अच्छा फैसला लिया है. वहीं किसान अजय ने बताया कि योजना की अवधि बढ़ाना सराहनीय कदम है और इसके लिए वे केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हैं. किसानों का मानना है कि यह योजना उनके लिए बहुत फायदेमंद है और सरकार लगातार उनके हित में काम कर रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

