आज पूरे भारत में ‘हर-हर महादेव’ की गूंज है. फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी यानी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से ही देशभर के शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. क्या काशी, क्या उज्जैन और क्या रामेश्वरम, हर तरफ बस बम-बम भोले के जयकारे सुनाई दे रहे हैं. इस खास मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की है.
महादेव सुख-समृद्धि करें प्रदान: Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हर हर महादेव! समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.’
हर हर महादेव!
समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें। pic.twitter.com/Pa2LuG8xp2— Amit Shah (@AmitShah) February 15, 2026
अमित शाह ने आगे लिखा कि देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें.
पीएम मोदी ने भी मांगी खुशहाली की दुआ
गृह मंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुबह-सुबह सभी देशवासियों को इस महान पर्व की बधाई दी. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में कहा कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और प्रसन्नता लेकर आए.
पीएम मोदी ने कामना की कि आदिदेव महादेव के आशीर्वाद से हमारा भारतवर्ष उन्नति के शिखर पर पहुंचे और हर नागरिक का कल्याण हो.
क्यों खास है इस बार की महाशिवरात्रि?
महाशिवरात्रि केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि आस्था का वह महाकुंभ है जहां भक्त और भगवान का मिलन होता है. माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. साथ ही, आध्यात्मिक रूप से यह रात ‘शिव तत्व’ के सबसे प्रभावी होने की रात मानी जाती है.
बदलते भारत में बढ़ती आस्था
आज के दौर में महाशिवरात्रि का पर्व केवल वृद्धों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवा पीढ़ी में भी महादेव के प्रति जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर ‘महाकाल’ के स्टेटस से लेकर मंदिरों में लंबी कतारों तक, युवाओं की भागीदारी यह बताती है कि हमारी जड़ें आज भी कितनी मजबूत हैं. लोग व्रत रख रहे हैं, रुद्राभिषेक कर रहे हैं और रातभर जागरण कर महादेव की आराधना में लीन हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

