Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने लाल किले से एक लाख युवाओं को राजनीति में आने की अपील की… रखी ये शर्त

पीएम मोदी ने कहा कि मैं एक चिंता हमेशा कहता हूं परिवारवाद, जातिवाद भारत के लोकतंत्र को बहुत नुकसान कर रहा है.

PM Modi

Photo-IANS

Independence Day 2024: पीएम मोदी ने देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश के एक लाख युवाओं को राजनीति में आने की अपील की है. इसी के साथ ही इस दौरान उन्होंने राजनीति में परिवारवाद व जातिवाद को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की. प्रधानमंत्री ने देशवासियों का आवाहन करते हुए कहा कि राजनीति में ऐसे नए लोगों को अवसर मिलना चाहिए जिनके परिवारों का पहले से कोई राजनीतिक बैकग्राउंड न हो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक दलों को परिवारवाद से बचाने के लिए एक लाख ऐसे युवाओं को आगे लाने की बात की, जिनका कोई फैमिली बैकग्राउंड राजनीतिक न हो. पीएम मोदी ने कहा कि ये एक लाख युवा ऐसे परिवारों से आएं जिनका राजनीति से कोई संबंध न रहा हो. प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे एक लाख लोग, फ्रेश ब्लड चाहे ग्राम पंचायत में आएं, नगर पालिका में आएं, जिला परिषदों में आएं, चाहे विधानसभाओं में आएं या लोकसभा में आएं. इससे पहले उनके परिवार का कोई राजनीतिक इतिहास न हो, ऐसे फ्रेश लोग राजनीति में आएं.

ये भी पढ़ें-Independence Day-2024: देश को कम्युनल नहीं, सेक्युलर सिविल कोड की जरूरत… लाल किले से बोले पीएम मोदी; बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कही ये बात

लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, मैं एक चिंता हमेशा कहता हूं परिवारवाद, जातिवाद भारत के लोकतंत्र को बहुत नुकसान कर रहा है. देश की राजनीति को हमें परिवारवाद और जातिवाद से मुक्ति दिलानी होगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक मिशन यह भी है कि हम जल्द से जल्द राजनीतिक जीवन में जनप्रतिनिधि के रूप में एक लाख ऐसे नौजवानों को आगे लाना चाहते हैं, ऐसे नौजवानों को आगे लाना चाहते हैं जिनके परिवार में किसी का भी कोई राजनीतिक बैकग्राउंड न हो, जिनके माता-पिता, भाई-बहन, चाचा ताऊ आदि कोई भी राजनीति में न रहे हों. किसी भी पीढ़ी में कोई राजनीति में न रहा हो.

जो दल पसंद हो उसी में जाएं

पीएम मोदी ने इस मौके पर ये भी कहा कि यह जरूरी नहीं है कि ऐसे युवा किसी एक ही दल में आएं, उनको जो दल पसंद हो, उसमें जाएं. ऐसा होने से परिवारवाद से मुक्ति मिलेगी, जातिवाद से मुक्ति मिलेगी. लोकतंत्र को समृद्धि मिलेगी. देश तय करके चले कि आने वाले दिनों में एक लाख ऐसे नौजवान जिनके परिवार का राजनीति में दूर-दूर का संबंध न हो, उनको राजनीति में लेंगे. इससे नई सोच आएगी, नई शक्ति आएगी और लोकतंत्र मजबूत होगा. बता दें कि देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का उल्लेख किया और कहा कि विकसित भारत 2047 केवल आशा के शब्द नहीं है, इसके पीछे कठोर परिश्रम चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital