Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने जापान पहुंचे पीएम मोदी

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने जापान पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी पहुंचे जापान

टोक्यो- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टोक्यो पहुंच गये. आज राजकीय अंतिम संस्कार में पीएम मोदी ने दिवंगत आबे को श्रद्धांजलि दी.यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान मोदी ने आबे के दुुखद निधन पर दुख जताया.

टोक्यो पहुंचकर पीएम फुमियो से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि…भारत और जापान की दोस्ती ने वैश्विक प्रभाव पैदा करने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध और अधिक गहरे होंगे. हम विश्व में समस्याओं के समाधान में एक उचित भूमिका निभाने के लिए समर्थ बनेंगे.

बताया जा रहा है कि शिंजों आबे की शोक सभा में  20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों समेत 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के  भाग लेंगें. प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजों आबे के अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी से मुलाकात कर शोक प्रकट करेंगें.

जापान जाने से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया था कि.. , मैं आज रात पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए टोक्यो की यात्रा पर जा रहा हूं, मैं सभी भारतीयों की ओर से प्रधान मंत्री किशिदा और श्रीमती आबे के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करूंगा.

चुनावी कार्यक्रम के दौरान की गई थी आबे की हत्या

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आंबे की इसी साल 8 जुलाई को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.  67 वर्षीय आबे जापान के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे थे. घटना के बाद उन्हे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जंहा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी.. जापान के पुलिस ने आबे के हत्यारे को मौके से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital