देश

Avalanche In Kashmir 2024: पहाड़ों पर हिमस्खलन, बर्फीले तूफान की चपेट में आए देशी-विदेशी सैलानी; सेना ने 80 की जान बचाई

Avalanche in Gulmarg Kashmir: धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में इन दिनों पर्यटन स्थलों पर खूब भीड़ उमड़ रही है. हालांकि, बर्फबारी के बीच हिमस्खलन (एवलांच) होने के कारण यहां गुलमर्ग में पर्यटकों की सांसें फूल गईं. सैकड़ों लोग जहां-तहां फंस गए.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि हिमस्खलन के चलते गुलमर्ग में बर्फ का तूफान आया. जिससे वहां मौजूद सैलानियों की जान पर बन आई. उस वक्त वहां भारतीयों के अलावा रूस, ब्रिटेन जैसे देशों के पर्यटक भी मौजूद थे. विदेशी स्कीयर का एक ग्रुप अफरवाट पीक पर आए तूफान की चपेट में आ गया. पता चला है कि कुछ विदेशी अभी लापता हैं. भारतीय सेना द्वारा 80 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है.

रूस के स्कीयर की मौत हो गई

रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से आज बताया गया कि जम्मू-कश्मीर के स्की रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से रूस के एक स्कीयर की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, रूस के 7 स्कीयर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे, हालांकि उनमें से 6 को बचा लिया गया. उनकी खोज और बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए थे. गुलमर्ग के ऊपरी हिस्से में कोंगदूरी ढलान के पास भारी हिमस्खलन हुआ..वहां बचाव कार्य चल रहा है.

यह भी पढ़िए: इन राज्‍यों में हो रही जमकर बर्फबारी, कहीं फ्लाइट्स कैंसिल…कहीं हाईवे हुए बंद, ट्रेनें भी रद्द

लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, बचाव दल मौके पर हैं. वहां आए तूफान में सात रूसी पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति लापता हुए हैं. यह भी कहा जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

इससे पहले जम्मू के रामबन इलाके में भी बुधवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ था.

270 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर हाईवे में कई जगहों पर लैंडस्लाइड की वजह से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आकर गिर गए थे. जिसके कारण सैकड़ों वाहन सड़क पर फंस गए थे. कश्मीर को बाकी देश से जोड़ने वाला हाईवे सोमवार को बंद रहा था.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग, जानें राहुकाल चौघड़िया मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी…

6 minutes ago

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 hours ago