प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के द्वारका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) दोनों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस के शाही परिवार को निशाना बनाते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद संबोधन के दौरान कांग्रेस ने उनके अपमान की कोशिश की. पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ओडिशा के आदिवासी परिवार से हैं और उनका अपमान पूरे आदिवासी समुदाय का अपमान है.
कांग्रेस और AAP पर भ्रष्टाचार के आरोप
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और AAP दोनों पार्टियों में अहंकार है. कांग्रेस देश की मालिक होने का दावा करती है, जबकि AAP दिल्ली का मालिक बनने की सोचती है. उन्होंने आरोप लगाया कि AAP ने दिल्ली को अपनी राजनीति का ATM बना लिया है और दिल्ली के विकास के बजाय प्रचार पर पैसा खर्च किया है.
उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले वर्षों में इन्फ्रास्ट्रक्चर बजट को बढ़ाया नहीं और इस साल भी फंड की कोई व्यवस्था नहीं की गई. जबकि AAP ने अपने प्रचार में करोड़ों खर्च किए, लेकिन आम जनता के बुनियादी विकास कार्यों के लिए पैसे का इस्तेमाल नहीं हुआ.
घोटालों की होगी जांच
पीएम मोदी ने यह भी साफ किया कि दिल्ली के घोटालों की जांच होगी. वह इस बात पर जोर देते हुए कहा कि AAP ने कालेधन से देश के अन्य राज्यों में अपनी राजनीति चमकाई है. इसके साथ ही उन्होंने AAP सरकार को चेतावनी दी कि उनके भ्रष्टाचार की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी और जांच होगी.
गरीबों के लिए पक्का घर देने का वादा
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के गरीबों के लिए पक्का घर देने की अपनी योजना पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि हर गरीब को पक्का घर मिले, लेकिन AAP सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है.
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस और AAP दोनों पर तीखे हमले किए और दिल्लीवासियों से उन पार्टियों को नकारने की अपील की, जो उनके विकास में बाधक बन रही हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने कानूनी सहायता वकीलों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए तंत्र विकसित करने का दिया निर्देश
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


