Bharat Express DD Free Dish

गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, 34,200 करोड़ से अधिक के विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में लेंगे भाग

पीएम मोदी आज गुजरात में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लेगें. इस दौरे पर वह 34200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. उनका दौरा भावनगर, धोलेरा, लोथल में समुद्री और औद्योगिक विकास पर फोकस रहेगा.

PM Modi Gujarat Visit

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को गुजरात के भावनगर पहुंचे. यहां जवाहर मैदान में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

34,200 करोड़ की विकास परियोजनाएं

‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की सौगात दी. इनमें से 7,870 करोड़ रुपये समुद्री क्षेत्र की परियोजनाओं पर खर्च किए जाएंगे. मुंबई के इंदिरा डॉक पर इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन और कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट में नए कंटेनर टर्मिनल का शिलान्यास प्रमुख आकर्षण रहे.

समुद्री और बंदरगाह विकास

समुद्री ढांचे को मजबूत करने के लिए कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए. इनमें पारादीप पोर्ट (ओडिशा) में नया कार्गो बर्थ, गुजरात के टुना टेकरा में मल्टी-कार्गो टर्मिनल और एन्नोर, चेन्नई, कार निकोबार व कांडला बंदरगाह पर आधुनिकीकरण कार्य शामिल हैं. इसके साथ ही पटना और वाराणसी में आंतरिक जलमार्ग सुविधाओं की भी नींव रखी गई.

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने भारत को दी नई दिशा, देश उनके हाथों में सुरक्षित: स्वामी अवधेशानंद गिरि

गुजरात को मिली सौगात

गुजरात के लिए पीएम मोदी ने 26,354 करोड़ रुपये की अतिरिक्त परियोजनाओं की घोषणा की. इनमें नवीकरणीय ऊर्जा, सड़कें, स्वास्थ्य और शहरी परिवहन से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. छारा पोर्ट पर एचपीएलएनजी टर्मिनल, आईओसीएल रिफाइनरी में नए प्रोजेक्ट और कई सौर ऊर्जा योजनाएं शुरू की गईं. धोरडो गांव के पूर्ण सौरकरण का भी शुभारंभ किया गया.

स्वास्थ्य और सड़क विकास

भावनगर के सर टी जनरल हॉस्पिटल और जामनगर के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के विस्तार की नींव रखी गई. साथ ही 70 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन में बदलने का कार्य भी शुरू हुआ.

औद्योगिक विकास पर नजर

पीएम मोदी ने धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन का हवाई सर्वेक्षण किया. यह प्रोजेक्ट भविष्य में स्मार्ट और सतत औद्योगिक शहर के रूप में विकसित होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read