Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी थाईलैंड में BIMSTEC शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग, द्विपक्षीय संबंधों पर करेंगे चर्चा

पीएम मोदी 3 अप्रैल से थाईलैंड जाएंगे और BIMSTEC शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. वे थाई पीएम से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे. शिखर सम्मेलन की थीम “BIMSTEC: समृद्ध, लचीला और खुला” है.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अप्रैल से थाईलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जहां वे छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इस दौरान वे बैंकाक में थाई प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनावात्रा से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे.

विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह बताया था कि इस शिखर सम्मेलन की थीम “BIMSTEC: समृद्ध, लचीला और खुला” है. इस सम्मेलन में नेताओं से उम्मीद की जा रही है कि वे BIMSTEC संरचना के भीतर सहयोग को बढ़ाने के लिए विभिन्न संस्थागत और क्षमता निर्माण उपायों पर चर्चा करेंगे.

PM ने 2019 में भी किया था थाईलैंड का दौरा

इससे पहले, पीएम मोदी ने 2019 में थाईलैंड का दौरा किया था. पिछला BIMSTEC शिखर सम्मेलन वर्चुअल प्रारूप में कोलंबो द्वारा आयोजित किया गया था. बिम्सटेक, जो जून 1997 में स्थापित हुआ था, एक क्षेत्रीय समूह है जिसमें दक्षिण एशिया से पांच सदस्य – बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका – और दक्षिण-पूर्व एशिया से म्यांमार और थाईलैंड दो सदस्य हैं.


ये भी पढ़ें: इमरान मसूद का वक्फ संशोधन विधेयक पर तीखा हमला, काशी विश्वनाथ ट्रस्ट का भी किया जिक्र, कहा- संविधान को कमजोर कर रहा है यह बिल


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital