Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान: गुजरात में एक महीने तक ‘सेवा समर्पण’, जलेंगे 1 लाख दीये

PM Modi Birthday Celebration: गुजरात में बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन और उनकी 25 साल की जन-सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा समर्पण’ कार्यक्रम आयोजित करेगी.

'Seva Samarpan' (Service and Dedication) in Gujarat for a month on the PM's birthday.

PM Modi Birthday Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिन और उनके 25 साल के जन-सेवा कार्य को यादगार बनाने के लिए बीजेपी ने पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया है. इसी सिलसिले में गुजरात में एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा समर्पण’ कार्यक्रम की तैयारी रविवार को कर्णावती महानगर में आयोजित कार्यशाला से की गई.

पदाधिकारियों को मिला मार्गदर्शन

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा (Jagdish Vishwakarma) ने इस कार्यशाला में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की. उन्होंने आने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता भी मौजूद रहे.

कब तक चलेगा कार्यक्रम?

गुजरात में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा समर्पण’ कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसमें कुल 13 गतिविधियां तय की गई हैं. इनमें एक लाख दीये जलाना, नुक्कड़ नाटक और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए सभी 48 वार्डों में अलग-अलग आयोजन शामिल हैं.

दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

17 सितंबर को एक लाख दीप जलाने का आयोजन होगा, जिसमें सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ और स्थानीय नेताओं की भागीदारी रहेगी. इसके अलावा सभी वार्डों में नुक्कड़ नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम लगातार 30 दिनों तक चलेंगे.

ये भी पढ़ें-दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

पीएम की सेवा यात्रा का सम्मान

बीजेपी अहमदाबाद शहर के महासचिव उमंग नायक ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिन और उनकी 25 साल की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 13 साल मुख्यमंत्री और 12 साल प्रधानमंत्री रहते हुए जन-सेवा की है. इसी समर्पण भाव को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-‘मस्जिद के मलबे के सामने फातिहा पढ़ेंगे अखिलेश?’ सहारनपुर मामले में ओपी राजभर का पलटवार

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital