Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सब बैठे रहे… प्रोटोकॉल तोड़ अकेले क्यों खड़े हुए पीएम मोदी? सेशेल्स का वीडियो वायरल

PM Modi Video Viral: सेशेल्स नेशनल डे के स्वर्ण जयंती समारोह में जब बाकी लोग बैठे रहे, तब पीएम नरेंद्र मोदी अकेले खड़े होकर भारतीय आर्मी और नेवी कंटिंजेंट को सलामी देते दिखे. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस भावुक वीडियो के साथ देखें पीएम मोदी की सेशेल्स यात्रा की पूरी रिपोर्ट.

PM Modi Video Viral

PM Modi Video Viral: हिंद महासागर के खूबसूरत द्वीपीय देश सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया का परेड ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था. मौका था सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक स्वर्ण जयंती (गोल्डन जुबली) समारोह का, जहां पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद थे. इस पूरे वैश्विक जलसे के बीच एक ऐसा भावुक और गौरवमयी पल आया जब पीएम मोदी तमाम प्रोटोकॉल तोड़कर खड़े हो गए. इस घटना ने मौजूद हर शख्स और सोशल मीडिया के जरिए इसे देख रहे करोड़ों भारतीयों के सीने को गर्व से चौड़ा कर दिया.

समारोह के दौरान जब सेशेल्स की धरती पर भारतीय सेना और नौसेना की संयुक्त मार्चिंग टुकड़ी (कंटिंजेंट) और इंडियन नेवल बैंड पूरे रौब और स्वदेशी धुन के साथ आगे बढ़ रहे थे, तब मंच पर मौजूद वीआईपी गैलरी में एक अभूतपूर्व दृश्य दिखा. आइये जानें क्या है पूरा मामला और देखें वीडियो

अकेले खड़े हुए पीएम मोदी (PM Modi Seychelles Video Viral)

भारतीय जवानों को अपने सामने मार्च पास्ट करते देख पीएम मोदी देश की सेना और सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान और गहरी श्रद्धा से भावविभोर हो उठे. जब मंच पर मौजूद अन्य सभी मेहमान अपनी-अपनी कुर्सियों पर बैठे हुए थे, तब प्रोटोकॉल को दरकिनार कर पीएम मोदी अकेले थे जो अपने स्थान पर उठकर खड़े हो गए. उन्होंने मुस्तैदी से खड़े होकर भारतीय जवानों को तब तक सलामी दी, जब तक कि वह टुकड़ी मंच के सामने से गुजर नहीं गई.

प्रोटोकॉल से ऊपर सेना का सम्मान (Why PM Modi Break Protocall)

पीएम मोदी का अपनी सेना के प्रति यह आत्मीय लगाव और सम्मान कोई नया नहीं है, लेकिन सेशेल्स के राष्ट्रीय मंच पर उनका यह व्यवहार एक सच्चे राष्ट्रनायक की छवि को प्रदर्शित करता है. इस वीडियो और तस्वीरों ने देखते ही देखते इंटरनेट पर धूम मचा दी है.

ये भी पढ़ें: सेशेल्स की आजादी की गोल्डन जुबली पर मुख्य अतिथि बने पीएम मोदी; भारतीय सेना की असम रेजिमेंट ने नेशनल परेड में की मार्चिंग

भारत के लिए सोशल मीडिया पर ‘जय हिंद’ जैसे संदेशों के साथ इस पल को शेयर कर रहे हैं. विदेशी मेहमान औपचारिकता निभा रहे थे, वहीं भारत का प्रधान सेवक सुदूर सात समंदर पार भी अपने जवानों की हौसलाअफजाई के लिए पूरी श्रद्धा से खड़ा था. यह छोटा सा लेकिन बेहद शक्तिशाली इशारा वैश्विक मंच पर भारतीय सेना की धमक और भारत की मजबूत छवि को बयां करता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital