किसानों की दिवाली
PM Modi Cabinet Hikes MSP: पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए एक बड़ा और उत्साहजनक ऐलान किया गया है. सरकार ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में जबरदस्त बढ़ोतरी की घोषणा करके, किसानों को ‘मालामाल’ बनाने का अपना इरादा साफ कर दिया है. यह फैसला लंबे समय से MSP बढ़ाने की मांग कर रहे किसानों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे उनकी आय में इजाफा होगा और फसल उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा. विशेष रूप से गेहूं, चना, मसूर और तिलहन की खेती करने वाले किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.
बता दें बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया था. इसमें सरकार ने कई फैसले किए हैं. चुनावी राज्य बिहार में स्कूलों के साथ ही केंद्रीय कर्मियों को दिवाली गिफ्ट दिया गया है. वहीं किसानों को MSP के रूप में बड़ी राहत (Modi Cabinet MSP Hikes) दी गई है.
किसानों को मिलेगा अधिक लाभ (Farmers income MSP plan)
सरकार के इस फैसले से किसानों की आय में इजाफा होगा और फसल उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा. खासकर गेहूं, चना, मसूर और तिलहन की खेती करने वाले किसानों को अधिक लाभ होगा. सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों के लिए सही मूल्य दिलाना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो और वे अपनी फसलों का उत्पादन बढ़ा सकें. इस फैसले से देश के लाखों किसानों को लाभ होगा और कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा.
MSP की नई दरें (Modi Cabinet New MSP List)
- गेहूं: 2585 रुपये प्रति क्विंटल (109% लाभ)
- जौ: 2150 रुपये प्रति क्विंटल (58% लाभ)
- चना: 5875 रुपये प्रति क्विंटल (59% लाभ)
- मसूर: 7000 रुपये प्रति क्विंटल (89% लाभ)
- सरसों और रेपसीड: 6200 रुपये प्रति क्विंटल (93% लाभ)
- कुसुम: 6540 रुपये प्रति क्विंटल (50% लाभ)
ये भी पढ़ें: शुगर मरीजों का ‘डॉक्टर’, किसानों की मनी मशीन; काले आलू से 30 दिन में 4 गुना
किसानों को ‘मालामाल’ बनाने का प्लान (Profit For Farmers By MSP Hikes)
पीएम मोदी की कैबिनेट के इस फैसले से किसानों को उनकी औसत लागत पर 109% का बंपर लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है. सरकार का यह कदम दलहन और तिलहन के उत्पादन को प्रोत्साहित करेगा, जिससे देश की आयात पर निर्भरता कम होगी. कुल मिलाकर, मोदी कैबिनेट का यह ऐलान न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारेगा बल्कि कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा देगा, जिससे किसानों को ‘मालामाल’ बनाने का सरकार के प्लान को जमीन पर उतारा जा सकेगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

