Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बीजेपी के वरिष्ठ नेता LK Advani के घर पहुंचे पीएम मोदी, जन्मदिन की दी बधाई, X पर प्रधानमंत्री ने शेयर की फोटो

PM Modi ने कहा, इस साल का यह जन्मदिन और भी खास है क्योंकि उन्हें देश की सेवा के लिए ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है.

PM Modi

पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवानी को दी जन्मदिन की बधाई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंचे. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी फोटो भी शेयर की.

पीएम मोदी ने दी बधाई

फोटो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी लालकृष्ण आडवाणी को गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं और साथ ही उनका हालचाल ले रहे हैं. पीएम मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”आडवाणी जी के निवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.” सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की यह फोटो वायरल हो रही है. इस पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

एक्स पर किया पोस्ट

इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. इस साल का यह जन्मदिन और भी खास है क्योंकि उन्हें देश की सेवा के लिए ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है. वह हमारे देश के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित किया है. उनकी समझ और ज्ञान को हमेशा आदर मिला है. मुझे कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य मिला है. मैं उनके स्वस्थ और लंबी आयु की कामना करता हूं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को उनके घर जाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”श्रद्धेय आडवाणी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके घर जाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी. ईश्वर से मैं उनके दीर्घायु होने की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”वरिष्ठ नेता, पूर्व उप-प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी जी के निवास पर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और आशीर्वाद प्राप्त किया. आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु हो, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.”

भारत रत्न और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी शुक्रवार को 97 साल के हो गए. वह 2002 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उप प्रधानमंत्री रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital