देश

दुनिया में पीएम मोदी का जलवा कायम, G-7 के शीर्ष नेताओं की लोकप्रियता में टॉप पर, ऋषि सुनक और जो बाइडेन टॉप 5 से बाहर, देखिए लिस्ट

PM Narendra Modi Rating: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापना पहुंच हुए हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है, लेकिन उनके इस दौरे की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. पीएम मोदी ने बीते दिन हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा अनावरण किया था. इस दौरान उन्होंने एक अपना महत्वपूर्ण भाषण भी दिया. बता दें कि उनकी लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है. एक सर्वे की मानें तो सिर्फ चार देशों के शीर्ष नेताओं की ही सबसे ज्यादा रेटिंग है और इसमें से कमाल की बात यह है कि इसमें पीएम मोदी सबसे ऊपर हैं. पीएम मोदी के रेटिंग 78 फीसद है. चालिए अब आपको बताते हैं पीएम के बाद और कौन से 3 तीन नेता इस लिस्ट में शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट और मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर के नाम शामिल हैं.

टॉप 11 लोकप्रिय नेताओं की सूचि

देश नेता अनुमोदन रेटिंग %
भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 78
स्विटजरलैंड राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट 62
मेक्सिको राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल ओब्रेडोर 62
ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथनी अल्बानीस 53
इटली प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी 49
अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन 42
कनाडा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 39
जर्मनी चांसलर ओलाफ शोल्ज 34
ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 33
जापान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 31
फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 25

यह भी पढ़ें- Weather Update: अभी और सताएगी झुलसती गर्मी, कई राज्यों में तापमान पहुंचेगा 45 पार, जानें कब बदलेगा मौसम

अमेरिकी फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने किया सर्वे

दरअसल, दुनिया के शीर्ष नेताओं की लोकप्रियता के बारे में पता लगाने को लेकर एक सर्वे किया था जिसके कुल 22 देश शामिल थे. सर्वे में यह सामने आया कि जापान के हिरोशिमा में हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में इस बार लोकप्रिय नेताओं की तुलना में अलोकप्रिय नेताओं की संख्या ज्यादा है. कंपनी ने 22 देशों में कराए गए अपने  रेटिंग के आधार पर यह दावा किया है. सर्वे में बताया गया है कि अमेरिका, जापान, फ्रांस, ब्रिटेन आदि देशों के शीर्ष नेताओं को अपने-अपने देशों में अलग-अलग कारणों से जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. यही वजह है कि सर्वे में इन देशों के नेता ना सिर्फ अलोकप्रिय बने, बल्कि इनकी अनुमोदन रेटिंग भी कम है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago