यूटिलिटी

2000 Rupee Note: बिना परेशानी के बैंक में बदल जाएगा 2000 रुपये का नोट, जानें क्या है इसका प्रॉसेस

2000 Rupee Note Exchange: भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार शाम को घोषणा की कि वह भारत की सबसे ऊंची मुद्रा यानी 2000 रुपये के नोट को वापस ले रहा है. गौरतलब है कि 2016 की नोटबंदी के बाद 2000 रुपये का नोट आरबीआई ने जारी किया था, जिसे अब वापस लेने का फैसला किया गया है. रिजर्व बैंक ने जानकारी दी है कि 23 मई 2023 से 30 सितंबर 2023 के बीच बैंकों में जाकर 2000 रुपये के नोटों को बदला (2000 रुपये एक्सचेंज) कराया जा सकता है. इसके साथ ही ये नोट 30 सितंबर तक चलन में रहेंगे और इन्हें लेने से कोई मना नहीं कर सकता.

बैंकों में नोट बदलें

रिजर्व बैंक ने लोगों से कहा है कि वे अपनी नजदीकी शाखा में जाकर 2000 रुपये के नोट जमा या बदल सकते हैं. इसके आधिकारिक नोट में कहा गया है कि लोग बैंक जाकर एक बार में 2000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक के नोट बदलवा सकते हैं. बैंकों के अलावा 2000 रुपए के नोटों को आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में जाकर भी बदला जा सकता है. लोगों को यह काम 30 सितंबर 2023 तक पूरा करना है. हम आपको बता रहे हैं 2000 रुपये के नोट को बदलने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस.

ये भी पढ़ें- शाही अंदाज में हुई थी प्रियंका चोपड़ा की शादी, ‘मोतियों से जड़ा गाउन और क्रिस्टल से बना आउटफिट देख उड़ जाएंगे होश

2000 रुपए के नोट को कैसे बदलें

1. अगर आपके पास भी 2000 रुपए के नोट हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. इस नोट को आप किसी भी बैंक में जाकर आसानी से बदलवा सकते हैं.
2. 23 मई से आप किसी भी बैंक में जाकर 2000 रुपये के नोट बदलवा सकते हैं.
3. सबसे पहले आप अपने बैंक जाएं और नोट बदलने के लिए काउंटर पर पहुंचें.
4. वहां जाने के बाद आपको नोट बदलने के लिए एक पर्ची भरनी होगी.
5. इस फॉर्म में आपको टेंडर का नाम, आधार नंबर दर्ज करना होगा.
6. आधार के अलावा आप आईडी के तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट और नरेगा कार्ड भी जमा करा सकते हैं.
7. साथ ही आपको यह भी जानकारी देनी होगी कि आपके पास कितने 2000 रुपये के नोट हैं,
8. इसके साथ ही नोट की कुल वैल्यू (अधिकतम 20,000 तक) में बदलाव किया जा सकता है.
9. नोट बदलने के बाद फॉर्म पर साइन करके सबमिट करना होगा.
10. फॉर्म जमा करते समय सही जगह और तारीख डालें.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago