INS Vikrant Celebration: पीएम मोदी ने INS विक्रांत पर दिवाली मनाकर नौसेना के जवानों को सम्मानित किया और देशवासियों को वीरता, समर्पण और स्वदेशी की भावना से जुड़ा संदेश दिया.
जवानों के साथ पीएम की दिवाली
पीएम मोदी ने 19-20 अक्टूबर की रात भारत के स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर बिताई और वहां तैनात नौसेना के जवानों के साथ दिवाली का पर्व मनाया. उन्होंने इसे अपने जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव बताया और कहा कि “इस अनुभव को शब्दों में कहना कठिन है.
पीएम ने जवानों को किया संबोधित
मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा,
“INS विक्रांत सिर्फ लोहे का जहाज नहीं बल्कि उस पर सवार होते ही वह जीवंत वीरता का प्रतीक बन जाता है.”
उन्होंने जवानों की तपस्या, साधना और समर्पण को सलाम करते हुए कहा कि वह इसे पूरी तरह जी तो नहीं पाए लेकिन महसूस जरूर कर सके.
संतोष की नींद
उन्होंने बताया कि रात को जल्दी सोने का कारण भी यही था कि दिनभर जवानों की सेवा और समर्पण को देखकर उनके भीतर संतोष का भाव जागा. पीएम मोदी ने बताया कि जल्दी सोना संतोष की नींद थी, न कि थकावट की नींद थी.
जवानों के साथ बिताए पल
इस दिवाली को उन्होंने कई मायनों में खास बताया. पीएम मोदी ने कहा कि समंदर की गहराई, सूर्योदय की रोशनी और वीरता की भावना ने इस पर्व को अद्वितीय बना दिया. उन्होंने देशवासियों को INS विक्रांत की वीरभूमि से दिवाली की शुभकामनाएं दीं और जवानों के साथ बिताए पलों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा बताया.
ये भी पढ़ें-दिवाली पर पीएम मोदी का देश को पत्र, ऑपरेशन सिंदूर, स्वदेशी और विकसित भारत पर जोर
पीएम मोदी का अनुभव
INS विक्रांत पर पीएम मोदी ने एयर पावर डेमोंस्ट्रेशन, योग सत्र, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत की न्यायप्रियता और सैन्य ताकत का प्रतीक है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


