पीएम मोदी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया. एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी (PM Modi) ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की.
PM Modi ने हादसे पर जताया शोक
पीएमओ की ओर से किए गए पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, “आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई मौतों से बहुत दुख हुआ. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
Deeply saddened by the loss of lives due to the collapse of a wall in Visakhapatnam, Andhra Pradesh. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover soon.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The…
— PMO India (@PMOIndia) April 30, 2025
मंदिर की दीवार गिरने से हादसा
बता दें कि विशाखापत्तनम में श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सवम उत्सव के दौरान 20 फुट लंबा अस्थायी ढांचा ढह गया, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई और चार लोग घायल हो गए.
यह भी पढ़ें- श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, कई लोग घायल
मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया और बताया कि स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है. सीएम नायडू ने कहा, “श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी चंदनोत्सव के दौरान दीवार गिरने से सात श्रद्धालुओं की मौत से मुझे गहरा दुख पहुंचा है. भारी बारिश के कारण हुई यह घटना वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. मैंने स्थिति के बारे में जिला कलेक्टर और एसपी से बात की है और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है. मैं लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा हूं.”
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

