Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी ने कोलकाता अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया

पीएमओ की ओर से एक्स पर किए गए पोस्ट में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना.

PM Modi

पीएम मोदी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के फलपट्टी माचुआ के पास ऋतुराज होटल में मंगलवार की देर रात एक इमारत में भीषण आग लग गई. जिसमें 14 लोगों की जलने से मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी (PM Modi) ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है.

PM Modi ने जताया शोक

पीएमओ की ओर से एक्स पर किए गए पोस्ट में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई मौतों पर पीएम मोदी ने जताया शोक, 2 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

हादसे को लेकर कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया, “यह आग लगने की घटना रात करीब 8:15 बजे हुई. 14 शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों को टीमों ने बचाया है. आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है. घटना की जांच की जा रही है. जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read