Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शुभांशु शुक्ला की वापसी पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, देश को दी बधाई

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष यात्रा पूरी होने और उनकी धरती पर वापसी को लेकर पीएम मोदी ने खुशी जताई है. उन्होंने X पोस्ट कर देश को बधाई दी है.

PM Modi Expressed Happiness On Shubhanshu Shukla

शुभांशु शुक्ला की वापसी पर प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi Expressed Happiness On Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष यात्रा पर गए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अन्य तीन सदस्यों के साथ धरती पर लौट आए हैं. यह यात्रा 17 दिनों की रही. पहली अंतरिक्ष यात्रा थी, जो एक्सिओम मिशन-4 के तहत की थी. भारत के लिए इस खास घड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र ने खुशी जताई है. उन्होंने पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई दी है.

प्रधानमंत्री ने X पोस्ट में लिखा ‘मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है. यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन – गगनयान – की दिशा में एक और मील का पत्थर है.

20 दिनों के बाद हुई वापसी

अंतरिक्ष में 20 दिन बिताने के बाद चार एस्ट्रोनॉट पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए हैं. स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने कैलिफोर्निया के समुद्र में दोपहर 3 बजे सफल लैंडिंग की. एस्ट्रोनॉट्स 26 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे थे और एक्सियम मिशन 4 के तहत 25 जून को लॉन्च हुए थे. धरती पर वापसी के लिए उन्होंने करीब 23 घंटे का सफर किया है. आज यानी 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के समुद्र में लैंडिंग हो गई है. सभी एक दिन पहले शाम 4:45 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे.

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital