दक्षिण भारत के सबसे बड़े और पारंपरिक त्योहार ओणम की धूम चारों तरफ देखने को मिल रही है. इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देश और दुनिया के सभी नागरिकों को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए लोगों को बधाई देते हुए देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है.
पीएम मोदी का ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि ओणम एक बेहद जीवंत और उत्साह से भरा पर्व है, जिसे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. उन्होंने लिखा- “सभी को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह एक जीवंत त्योहार है जिसे पूरी दुनिया में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार हम सभी के बीच खुशी, एकता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करे. आप सभी का ओणम शानदार बीते. यह एक जीवंत त्योहार है जिसे पूरी दुनिया में बेहद जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. यह त्योहार खुशी, एकता और समृद्धि की भावना को और आगे बढ़ाए.”
ഏവർക്കും മനോഹരമായ ഓണം ആശംസിക്കുന്നു. ലോകമെമ്പാടും വലിയ ആവേശത്തോടെ ആഘോഷിക്കപ്പെടുന്ന ഊർജസ്വലമായ ഉത്സവമാണിത്.
ഈ ഉത്സവം സന്തോഷത്തിന്റെയും ഒത്തൊരുമയുടെയും സമൃദ്ധിയുടെയും മനോഭാവത്തിന് കൂടുതൽ കരുത്തുപകരട്ടെ.
Have a wonderful Onam. This is a vibrant festival that is being marked all… pic.twitter.com/nESTbJWyKP
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2026
क्या है ओणम का महत्व?
आपको बता दें कि ओणम मुख्य रूप से केरल का एक प्रमुख फसल उत्सव है, जो राजा महाबली के स्वागत और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है. इस दौरान लोग अपने घरों को फूलों की खूबसूरत रंगोली (पूकलम) से सजाते हैं, लजीज पकवानों का आनंद लेते हैं और पारंपरिक वल्लम कली (नौका दौड़) व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





