Bharat Express DD Free Dish

Onam 2026

ओणम के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने केरलवासियों और दुनियाभर में बसे मलयाली समुदाय को सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी ओणम पर देशवासियों को बधाई दी.

दक्षिण भारत के सबसे बड़े और पारंपरिक त्योहार ओणम की धूम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया के नागरिकों को बधाई दी है. केरल के इस प्रमुख फसल उत्सव में राजा महाबली का स्वागत किया जाता है और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है.

26 अगस्त 2026 को ओणम और बुधवार का संयोग है. भगवान विष्णु के वामन अवतार और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. आज अभिजित मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:48 बजे तक रहेगा, जबकि राहुकाल 12:28 से 2:03 बजे तक है.