Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi Gujarat Visit: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भुज में पीएम मोदी का रोड शो, गांव-गांव से पहुंचे लोग

PM Modi Gujarat Visit: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. भुज में मेगा रोड शो, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

pm modi gujarat visit bhuj roadshow

PM Modi Gujarat Visit: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम मोदी सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी के भुज में होने वाले मेगा रोड शो को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पीएम भुज में भी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे और सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे. पीएम को देखने के लिए भुज के लोग काफी उत्साहित हैं.

कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी दोपहर 3:30 बजे रोड शो करेंगे. यह रोड शो एकता सुपर मार्केट रोड से शुरू होकर हिल गार्डन तक किया जाएगा. पीएम मोदी के स्वागत में रोड शो के दोनों तरफ यहां के विभिन्न समुदायों के लोग अपनी पारंपरिक पोशाक में नजर आएंगे. कलाकारों की ओर से कच्छ की समृद्ध संस्कृति की प्रस्तुति भी दी जाएगी.

कच्छ की संस्कृति से रूबरू होंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कच्छ के स्थानीय निवासी फतेह सिंह ने बताया कि कच्छ के लिए पीएम मोदी ने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं और हमें उम्मीद है कि वह आगे भी कच्छ के लिए काम करते रहेंगे. पीएम 10वीं बार यहां आ रहे हैं. पूरे गांव में जश्न का माहौल है. कच्छ पाकिस्तान के बॉर्डर से सटा हुआ है. पाकिस्तान परमाणु हमले की धमकी देता है. लेकिन, हमें अपनी भारतीय सेना के जवानों पर गर्व है. सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दुश्मनों को उनके घर पर मात दी. कच्छ के लोग अपनी सेना के साथ हैं और अगर जरूरत पड़ी तो हम बॉर्डर पर जाने के लिए भी तैयार हैं.

एक और निवासी विक्रमसिंह ने कहा कि हमारा गांव बॉर्डर के समीप है. पीएम मोदी के रोड शो को देखने के लिए सुबह घर से जल्दी आ गए हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में जश्न का माहौल है और हमें उम्मीद है कि यह अब तक का सबसे बड़ा रोड शो होगा. कच्छ के गांव-गांव से लोग पीएम मोदी को आशीर्वाद देने के लिए पहुंच रहे हैं.

पीएम मोदी के स्वागत के लिए विशेष तिरंगा तैयार

संदीप ने कहा कि सिर्फ भुज ही नहीं पूरा कच्छ मोदीमय हो चुका है. सभी के दिलों में एक ही बात है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया, पाकिस्तान को मात दी गई है, इसे लेकर यहां के लोग काफी उत्साहित हैं. लोग पीएम मोदी के रोड शो का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं.

एक अन्य निवासी कीर्ति सिंह जडेजा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी कच्छ आ रहे हैं. यहां उनका रोड शो होना है. इसके लिए हम लोगों ने विशेष तिरंगा तैयार किया है.

ये भी पढ़ें: “देशवासियों के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं…”, दाहोद में बोले पीएम मोदी- आज ही के दिन PM पद की शपथ ली थी, देश ने आशीर्वाद देने में कमी नहीं रखी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital