Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi Speech: राज्यसभा में बोले पीएम- कांग्रेस रंग बदलने में माहिर, उसके मॉडल में फैमिली फर्स्ट, लेकिन हमारे लिए नेशन फर्स्ट

Narendra Modi Parliament Speech Updates: PM मोदी ने लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर जवाब दिया. पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति जी का अभिभाषण प्रेरक भी था, प्रभावी भी था और हम सबके लिए भविष्य के काम पर मार्गदर्शक भी था.

pm modi speech today

राज्यसभा में पीएम मोदी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi Speech In Parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में जवाब दिया. राज्यसभा से पहले उन्होंने 4 फरवरी को लोकसभा में संबोधन दिया था. तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1:35 घंटे की स्पीच दी थी. जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए सोनिया परिवार और अरविंद केजरीवाल का जिक्र किया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा था- “हम जहर की राजनीति नहीं करते हैं. हम देश की एकता को सर्वोपरि रखते हैं और इसलिए सरदार पटेल का दुनिया का सबसे बड़ा स्टैच्यू बनाते हैं.”

आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर जवाब देते हुए कहा कि

संसद में दिया गया राष्ट्रपति जी का अभिभाषण प्रेरक भी था, प्रभावी भी था और हम सबके लिए भविष्य के काम पर मार्गदर्शक भी था. इसे जिसने जैसा समझा, वैसे समझाया.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में और क्या-क्या बातें कहीं, वो सब आप यहां पर हमारे लाइव ब्लॉग में देखिए –



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital