Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

तमिलनाडु में PM मोदी ने कहा- ‘भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन पूरा देश देख रहा है…’ DMK सरकार की उड़ गई नींद

PM Modi in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में जो भाजपा को समर्थन मिल रहा है, उसे पूरा देश देख रहा है. उन्होंने आगे कहा कि एनडीए को मिल रहे समर्थन ने DMK सरकार की नींद उड़ा दी है.

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

PM modi in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री मोदी इस वक्त तमिलनाडु में जनता को संबोधित कर रहे हैं. चुनवी मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- “तमिलनाडु में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन पूरा देश देख रहा है. NDA और मोदी को ये जो जनसमर्थन मिल रहा है, इसने DMK सरकार की नींद उड़ा दी है.” इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि अब तमिलनाडु ये तय कर चुका है कि 19 अप्रैल को एक-एक वोट BJP को जाएगा, NDA को जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि INDI गठबंधन वाले लोग बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं. हिंदू धर्म के खिलाफ इनका हर बयान बहुत सोचा समझा हुआ होता है. आप देखिए और किसी धर्म का अपमान DMK और कांग्रेस का INDI गठबंधन नहीं करता. किसी और धर्म के खिलाफ इनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकलता. लेकिन, हिंदू धर्म को गाली देने में ये एक सेकंड नहीं लगाते.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहा- ‘हमारे साथ नाइंसाफी हुई’

यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कर दी CM योगी से यह बड़ी मांग, कहा- जब फैजाबाद बना अयोध्या तो मुरादाबाद का नाम…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism