Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi in bhopal: प्रधानमंत्री ने पांच वंदे भारत ट्रेनों की दी सौगात, मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल पहुंचकर एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी. रानी कमलावती रेलवे स्टेशन से चलने वाली इन सभी वंदे भारत ट्रेनों को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल पहुंचकर एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी. रानी कमलावती रेलवे स्टेशन से चलने वाली इन सभी वंदे भारत ट्रेनों को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई. इसके बाद पीएम मोदी कमला नेहरू स्टेडियम में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजूबत कार्यक्रम’ में पहुंचे, जहां वे बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं.

जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को किया संबोधित

इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मोदीजी ने अपना जीवन संगठन में खपा दिया और बूथ स्तर से काम को देखते हुए उदेश का नेतृत्व किया.आज देश को और पार्टी को, दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम प्रधानमंत्री ने किया है. उनका मार्गदर्शन मिलना हम सभी के लिए गौरवान्वित होने का अवसर है.

यह भी पढ़ें- मेरठ की कमिश्नर के लापता कुत्ते को युवक ने ढूंढ निकाला, 20 घंटे से तलाश कर रही थी पुलिस, सेल्वा कुमारी जे. ने कही ये बात…

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है

जेपी  नड्डा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. पीएम मोदी इकलौते प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अमेरिका में कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को संबोधित करने का दो बार मौका मिला. अभी आप (पीएम मोदी) अमेरिका और मिस्र हो कर आए हैं. अमेरिका में जिस तरीके से आपने चर्चा की और जो समझौते हुए वो भारत और अमेरिका के रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं. आपने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital