Urdu Conclave 2026

कोलकाता में PM Modi का जादू, पंडाल छोटा पड़ा तो टीवी के पास जुटे लोग

पीएम मोदी (PM Modi) के संबोधन के दौरान पंडाल में जगह नहीं मिलने पर लोग बाहर टीवी के पास खड़े होकर उनका भाषण सुन रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे, जहां कोलकाता में उन्होंने भव्य रोड शो किया. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े होकर मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए दिखाई दिए. पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को भी संबोधित किया.

पंडाल में लोगों को नहीं मिला जगह

पीएम मोदी (PM Modi) के संबोधन के दौरान एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. उनका भाषण सुनने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी थी. पंडाल में जगह कम पड़ गई तो कई लोग दूरदर्शन की गाड़ी पर लगी टीवी के पास खड़े होकर उनका भाषण सुन रहे थे. यह दृश्य दिखाता है कि लोग पीएम मोदी को लोग कितना पसंद करते हैं. उनकी बातें सुनने के लिए लोग धूप, भीड़ और तकलीफ जैसी परेशानियां भी झेलने को तैयार थे.

PM Modi ने अपने संबोधन में क्या कहा?

पीएम (PM Modi) ने अपने संबोधन में कहा,

“आज एक बार फिर मुझे पश्चिम बंगाल के विकास को गति देने का अवसर मिला है. अभी मैं नोआपाड़ा से बिमान बंदर तक कोलकाता मेट्रो का आनंद लेकर आया हूं. इस दौरान बहुत सारे साथियों से मुझे बातचीत करने का अवसर भी मिला. हर किसी को खुशी है कि कोलकाता का पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाकई अब आधुनिक हो रहा है.”

इसे भी पढ़ें-PM Modi In Kolkata: पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन को दिखाई हरी झंडी

कोलकाता इतिहास और हमारे भविष्य, दोनों की समृद्ध पहचान- पीएम मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन में आगे कहा,

“कोलकाता जैसे शहर भारत के इतिहास और हमारे भविष्य, दोनों की समृद्ध पहचान हैं. आज जब भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनॉमी बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है.तब दमदम, कोलकाता, इन शहरों की भूमिका बहुत बड़ी है. इसलिए आज के इस कार्यक्रम का संदेश मेट्रो के उद्घाटन और हाइवे के शिलान्यास से भी बड़ा है. ये आयोजन इस बात का भी प्रमाण है कि आज का भारत अपने शहरों का कैसे कायाकल्प कर रहा है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read