Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर पीएम मोदी का बधाई संदेश, बताया क्यों सराहनीय हैं उनके प्रयास?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए राजधानी के विकास और जनहित के लिए उनके प्रयासों की सराहना की. गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी.

PM Modi Message on Rekha Gupta Birthday: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन के खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी केंद्रीय कैबिनेट के शीर्ष नेताओं ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी है. दरअसल इस पूरे घटनाक्रम में सबसे खास और कड़क संदेश देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रहा, जिन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विजन, उनकी कार्यशैली और दिल्ली की जनता के ‘जीवन को आसान बनाने’ में उनकी भूमिका की खुलकर सराहना की.

बता दें कि पीएम मोदी के इस फोकस संदेश ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि राजधानी दिल्ली के सर्वांगीण विकास के महा-संकल्प में सीएम रेखा गुप्ता उनके विजन के अनुरूप कितनी मजबूती के साथ काम कर रही हैं.

 

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर एक बेहद खास और कड़क पोस्ट साझा की. पीएम मोदी ने लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं. दिल्ली के विकास को बढ़ावा देने और लोगों के लिए ‘जीवन को आसान बनाने’ की दिशा में उनके प्रयास बेहद सराहनीय हैं.

आगे उन्होंने लिखा कि मैं उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना करता हूं. पीएम मोदी का यह संदेश दिखाता है कि देश की राजधानी में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर उनका कितना गहरा विश्वास है.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार थर्राया LoC! पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना का मुहंतोड़ जबाब

गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री के संदेश के तुरंत बाद देश के गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने भी सीएम रेखा गुप्ता के लिए शुभकामनाओं के द्वार खोल दिए. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के नागरिकों के विकास और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही हैं, और वे इसी तरह दिल्ली की प्रगति में अपना योगदान देती रहें.

वहीं केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उनके काम की सराहना करते हुए लिखा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आप दिल्ली को सुंदर, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रही हैं. अमित शाह ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read