Bharat Express DD Free Dish

“वीरता ही सबसे बड़ी पूंजी” पीएम मोदी का युवाओं को महामंत्र- चुनौतियों से न डरें, दुनिया बदलें

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए वीरता, साहस और आत्मविश्वास से संबंधित एक प्रेरणादायक संदेश दिया है. यह संदेश उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए भारत के युवाओं के साहस की सराहना की है.

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए वीरता, साहस और आत्मविश्वास से संबंधित एक प्रेरणादायक संदेश दिया है. यह संदेश उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए भारत के युवाओं के साहस की सराहना की है. जिसमें उन्होंने लिखा कि वीरता और पराक्रम वो पूंजी है, जिससे हर कठिनाई का सामना किया जा सकता है। भारत के युवाओं का साहस और आत्मविश्वास इसी की प्रेरणा देता है.

एक्स पर अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक लिखकर संदेश साझा किया है. जिसमें लिखा है,

“एकेनापि हि शूरेण पादाक्रान्तं महीतलम्।
क्रियते भास्करेणेव स्फारस्फुरिततेजसा॥”

इस श्लोक का अर्थ है,

जैसे सूर्य अपने प्रखर तेज से अकेले ही पूरी पृथ्वी को प्रकाशित कर देता है, उसी प्रकार एक वीर पुरुष भी अपने साहस और पराक्रम से पूरी धरती को प्रभावित कर सकता है. यह श्लोक साहस, पराक्रम और नेतृत्व को दर्शाता है.

कहां से लिया गया है श्लोक?

यह श्लोक संस्कृत के प्रसिद्ध नीति-साहित्य से लिया गया है. इसका उल्लेख नीतिशतकम् में भी है. कहा जाता है कि इस श्लोक की रचना भर्तृहरि ने की है. इसके अलावा यह कई सुभाषित संग्रहों, मुख्य रूप से महासुभाषित संग्रह में संकलित है. जहां इसे वीरों की प्रशंसा करने वाला श्लोक बताया गया है.

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 1 अप्रैल तक बरकरार रहेगी अंतरिम जमानत

युवाओं के लिए संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश युवाओं को साहस के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करने वाला है. हाल के दिनों में सरकार लगातार युवाओं को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर काम कर रही है. जिसमें उन्हें स्टार्टअप, सेना और खेल आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस श्लोक के माध्यम से पीएम मोदी ने युवाओं को आत्मविश्वास और साहस के साथ देश की ताकत बनने के लिए प्रेरित किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read