Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर को मिजोरम को देंगे बड़ी सौगात: ‘वीर रोपुलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर 2026 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मिजोरम के केल्सिह में बने वीर रोपुलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे.

देश भर में आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को अमर बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार अहम कदम उठा रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र आगामी 15 नवंबर 2026 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मिजोरम के केल्सिह में बने ‘रोपुलियानी ट्राइबल फ्रीडम फाइटर्स म्यूजियम’ (RTFFM) का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन होने वाले इस ऐतिहासिक उद्घाटन को लेकर राज्य में तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

मिजोरम को मिलेगा नया ऐतिहासिक तोहफा

हर साल 15 नवंबर को महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. इस खास अवसर पर पीएम मोदी मिजोरम के आइजोल जिले के ऐबॉक ब्लॉक स्थित केल्सिह गांव में बने इस भव्य संग्रहालय का देश को समर्पण करेंगे. उद्घाटन से पहले मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने संग्रहालय पहुंचकर वहां की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 25.59 करोड़ की लागत से तैयार

इस अत्याधुनिक संग्रहालय को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से विकसित किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, इस आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय को स्थापित करने के लिए मंत्रालय द्वारा 25.59 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई है. केंद्रीय मंत्रालय देश के 10 अलग-अलग राज्यों में ऐसे कुल 11 संग्रहालयों का निर्माण कर रहा है, जिनका मुख्य उद्देश्य ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ हुए आदिवासी विद्रोहों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को देश के सामने लाना है.

मिज़ो संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों के साहस की गाथा

राज्यपाल वी.के. सिंह ने अपने दौरे के दौरान कहा कि यह संग्रहालय मिज़ो स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, उनके बलिदान और राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संग्रहालय का डिज़ाइन और इसकी थीम पूरी तरह से मिज़ो संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय विरासत को दर्शाती होनी चाहिए, ताकि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन सके.\

-भारत एक्सप्रेस

=



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital