Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी का ‘मिशन 2047’ शुरू! नीति आयोग की अहम बैठक आज, भारत को सुपरपावर बनाने का बनेगा ‘महा-ब्लूप्रिंट’

पीएम मोदी 11 जून 2026 को नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. ‘विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’ की थीम पर आधारित इस बैठक में स्वास्थ्य, रोजगार और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फैसला होने जा रहा है.

12 Years of Modi Government

12 Years of Modi Government

भारत को 2047 तक एक पूर्ण विकसित और ग्लोबल सुपरपावर बनाने का ‘महा-अभियान’ अब जमीन पर उतरने जा रहा है. आज (11 जून 2026) नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बेहद अहम और हाई-प्रोफाइल बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. यह नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल (11th Governing Council) की बैठक है, जिसमें देश के सभी राज्यों के साथ मिलकर भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है. इस वर्ष की थीम बहुत ही स्पष्ट और धारदार रखी गई है ‘विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’, जिसका सीधा सा मतलब है कतार में खड़े आखिरी नागरिक तक विकास और कल्याण को पहुंचाना.

क्या है विकास के ‘4 मुख्य स्तंभ’ का मास्टरप्लान?

इस बैठक का एजेंडा सिर्फ बातों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ठोस ‘ढांचे’ पर काम कर रहा है. बैठक को समावेशी मानव विकास के चार सबसे मजबूत और खूंखार स्तंभों पर केंद्रित किया गया है.

  • बुनियादी मानव पूंजी और भविष्य के कौशल: यानी युवाओं को कल के लिए तैयार करना.
  • उत्पादक रोजगार व विकेंद्रीकृत विकास: गांव-कस्बों तक रोजगार की बयार पहुंचाना.
  • स्वास्थ्य व पोषण: हर नागरिक को बेहतर सेहत की गारंटी.
  • समानता व सम्मान: समाज के हर तबके को एक मंच पर लाना.

DPI और डेटा का ‘डिजिटल प्रहार’

मोदी सरकार का फोकस सिर्फ योजनाएं बनाने पर नहीं, बल्कि उसकी निगरानी पर भी है. बैठक में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) और डेटा-संचालित प्रणाली के माध्यम से एक बेहद मजबूत ‘क्रियान्वयन रोडमैप’ तैयार किया जाएगा. इसका सीधा सा फंडा है राज्यों के विजन को ‘राष्ट्रीय विजन’ के साथ जोड़ना ताकि दिल्ली से चला 1 रुपया सीधा गांव तक 100 पैसे के रूप में पहुंचे.

5 बड़े मुद्दों पर मुख्य सचिवों की सिफारिशों पर मुहर

इस मेगा-मीटिंग में पिछले साल (दिसंबर 2025) हुए 5वें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन की अहम सिफारिशों पर भी गरमागरम चर्चा होने वाली है. इसके तहत प्रारंभिक बचपन की शिक्षा, स्कूली शिक्षा, कौशल विकास (Skill Development), उच्च शिक्षा और खेल जैसे 5 सबसे प्रमुख विषयों को धार दी जाएगी ताकि आने वाली पीढ़ियों को ग्लोबल टक्कर के लिए तैयार किया जा सके.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में सनसनी: गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हुआ दावा

भारत की तकदीर बदलने की तैयारी

नीति आयोग की यह 11वीं बैठक महज़ एक सरकारी मीटिंग नहीं है, बल्कि यह भारत के ‘अमृत काल’ की वो नींव है जिस पर 2047 के ‘विकसित भारत’ की गगनचुंबी इमारत खड़ी होनी है. पीएम मोदी के नेतृत्व में आज जो फैसले लिए जाएंगे, वो आने वाले दशकों में देश की अर्थव्यस्था और आम आदमी के जीवन की दशा और दिशा दोनों तय करेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read