Volleyball Tournament In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जनवरी 2026 को वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल खेल से भारत की विकास यात्रा में कई समानताएं हैं. वॉलीबॉल सिखाता है कि कोई जीत अकेले नहीं मिलती. यह समन्वय, विश्वास और टीम की तैयारी पर निर्भर करता है. पीएम ने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी भूमिका और जिम्मेदारी है. सफलता तभी मिलती है जब सभी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं. भारत भी इसी तरह आगे बढ़ रहा है.
2030 के Commonwealth Games भी भारत में ही होने जा रहे हैं।
भारत पूरी मजबूती से 2036 ओलंपिक की मेज़बानी के लिए भी प्रयास कर रहा है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 4, 2026
कॉमनवेल्थ-ओलंपिक की मेजबानी
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में होंगे. भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी ताकत से प्रयास कर रहा है. यह भारत की खेल कूटनीति को मजबूत करेगा. पीएम ने कहा कि वाराणसी में टूर्नामेंट का आयोजन खेल सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर देता है. भारत अब वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने को तैयार है.
खेलों में भारत का बेहतर प्रदर्शन
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद विभिन्न खेलों में भारत का प्रदर्शन लगातार सुधरा है. उन्हें गर्व है जब युवा पीढ़ी खेल के मैदान पर तिरंगा फहराती है. उन्होंने खेलो इंडिया अभियान का जिक्र किया, जो स्कूल स्तर पर ओलंपिक खेलों की तैयारी कराता है. सैकड़ों एथलीटों को इससे फायदा हुआ है. सरकार खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है और खेल को बढ़ावा दे रही है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



