देश

जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी पहुंचे शांति वन, खड़गे बोले- उनके योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं

Jawaharlal Nehru death anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट कर कहा “मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देता हूं”. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक शांति वन में पहुंचे. जहां राहुल और खड़गे ने पुष्पवर्षा कर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को श्रद्धांजलि दी. पूरे देश में भारत के पहले पीएम नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.

पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया. ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि”.

सीएम केजरीवाल ने भी दी श्रद्धाजलि

राजस्थान के सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वतंत्रता सेनानी व आधुनिक भारत के शिल्पकार पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि. देश की स्वतंत्रता व नव भारत के निर्माण में आपके अमूल्य योगदान का सम्पूर्ण राष्ट्र ऋणी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.

यह भी पढ़ें- Wrestler Protest: “बृजभूषण शरण पर गंभीर आरोप, तुरंत गिरफ्तारी हो, वह मां-बेटियों के लिए बकवास करता है”, पहलवानों के समर्थन में उतरे बाबा रामदेव

‘स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया’

स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद ( जिसे अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है ) में हुआ था. नेहरू ने ब्रिटिशकाल के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के आजाद होने के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ही 27 मई, 1964 को उनका निधन हो गया था.’

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

46 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago