शहीद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम आंदोलन के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम आंदोलन को भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया. इसके साथ ही PM Modi ने स्वतंत्रता सेनानी सी. राजगोपालाचारी के जयंती के अवसर पर उन्हें और देश के प्रति उनके योगदान को भी याद किया.
आंदोलन हमारे इतिहास का अहम हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम आंदोलन में भाग लेने वालों की बहादुरी को याद करते हुए अपने ट्विट में लिखा कि आज, हम उन सभी महान व्यक्तियों के साहस को नमन करते हैं जिन्होंने असम आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई. यह आंदोलन हमारे इतिहास का एक अहम हिस्सा रहेगा.
Today, on Swahid Diwas, we recall the valour of all those who were a part of the Assam Movement. The Movement will always have a prime place in our history. We reiterate our commitment to fulfilling the dreams of those who participated in the Assam Movement, notably the…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 10, 2025
उन्होंने दोहराते हुए आगे कहा, ‘असम की संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ हम राज्य के व्यापक विकास के लिए आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
सी. राजगोपालाचारी को भी याद
इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारत के पूर्व गृह मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी सी. राजगोपालाचारी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा, स्वतंत्रता सेनानी, विचारक, बुद्धिजीवी, राजनेता… ये कुछ शब्द हैं जो श्री सी. राजगोपालाचारी को याद करते समय मन में आते हैं. उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि. वे 20वीं सदी के सबसे प्रखर मस्तिष्कों में से एक थे, जो मूल्य निर्माण और मानव गरिमा को बनाए रखने में विश्वास रखते थे. हमारा राष्ट्र उनके अमिट योगदानों को कृतज्ञता के साथ स्मरण करता है.
Freedom fighter, thinker, intellectual, statesman…these are some descriptions that come to the mind when one recalls Shri C. Rajagopalachari. Tributes to him on his birth anniversary. He remains one of the sharpest minds of the 20th century, who believed in creating value and… pic.twitter.com/VcE4jt5MD9
— Narendra Modi (@narendramodi) December 10, 2025
इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने इस पोस्ट के साथ सी. राजगोपालाचारी के युवावस्था और उनके कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्ति का अधिसूचना-पत्र की तस्वीर को भी साझा किया. साथ ही, 1920 के दशक के स्वयंसेवकों के साथ उनकी एक तस्वीर और ‘यंग इंडिया’ के 1922 के संस्करण की प्रति को भी शेयर किया.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दी सी राजगोपालाचारी को श्रद्धांजलि, देश के लिए योगदान को किया याद
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


