Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP: शहडोल की फुटबॉल क्रांति को पीएम मोदी ने सराहा, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मध्य प्रदेश का खास जिक्र

पीएम मोदी ने बताया कि शहडोल जिले में विचारपुर ग्राम को मिनी ब्राजील माना जाता है. आज से दो-ढाई दशक पहले यहां नशाखोरी चलता था, जिसका नुकसान नौजवानों को हो रहा था. कोच रईस अहमद ने युवाओं की प्रतिभा को पहचानते हुए सीमित संसाधनों से उन्हें फुटबॉल सिखाना शुरू किया था.

'मन की बात'

'मन की बात'

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

MP: पीएम मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शहडोल की फुटबॉल क्रांति और मिनी ब्राजील के रूप में जाने गए ग्राम विचारपुर के बारे में बातचीत की. पीएम मोदी 1 जुलाई को यहां के फुटबॉल खिलाड़ियों से मिले थे. पूर्व नेशनल प्लेयर और कोच रईस अहमद ने इन बच्चों को फुटबॉल के लिए प्रोत्साहित किया था. आज 1200 से अधिक फुटबाल क्लब शहडोल और उसके आसपास के गांवों में चल रहे हैं. इन क्लबों को प्रशासन ने फुटबॉल और खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध करवाई है.

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने विभिन्न संस्थाओं का किया अवलोकन

पीएम मोदी ने बताया कि शहडोल जिले में विचारपुर ग्राम को मिनी ब्राजील माना जाता है. आज से दो-ढाई दशक पहले यहां नशाखोरी चलता था, जिसका नुकसान नौजवानों को हो रहा था. कोच रईस अहमद ने युवाओं की प्रतिभा को पहचानते हुए सीमित संसाधनों से उन्हें फुटबॉल सिखाना शुरू किया था. थोड़े समय में फुटबॉल लोकप्रिय हो गया. अब यहां फुटबॉल क्रांति नाम से कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें युवाओं को खेल प्रशिक्षण दिया जाता है. राष्ट्रीय और राज्य स्तर की 40 से ज्यादा प्रतिभाएं सामने आ चुकी हैं. पीएम ने कहा कि इस उपलब्धि से देशवासियों को अवगत कराना आवश्यक लगा, इसलिए ‘मन की बात’ में इसका उल्लेख किया है.

बता दें कि पीएम मोदी एक जुलाई को यहां के 100 होनहार फुटबॉल खिलाड़ियों और कोच से संवाद किया था. उन्होंने खिलाड़ियों की बात सुनी थी. प्रधानमंत्री ने चार वर्षीय अनिदेव और पांच वर्षीय यश से बातचीत भी कर उनके फुटबॉल प्रेम के बारे में जानकारी ली.

यह भी पढ़ें: Indian Railways: वंदे भारत में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, किराया 25 प्रतिशत तक हो सकता है कम!

जल-संरक्षण प्रयासों का भी उल्लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने शहडोल जिले के ग्राम पकरिया का भी जिक्र किया, जहां जनजातीय समाज के लोग प्रकृति और पानी के संरक्षण के लिए गंभीर हैं. इस क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से करीब 100 कुंओं को वॉटर रिचार्ज सिस्टम में बदल दिया है.

उज्जैन में बनाई जा रही चित्र कथाओं का उल्लेख

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उज्जैन में पुराणों पर आधारित चित्र कथाओं के निर्माण के कार्य का भी उल्लेख किया. पहाड़ी शैली, नाथद्वारा शैली, बूंदी शैली और अपभ्रंश शैली में चित्र बनाने वाले देशभर से आये 18 चित्रकार त्रिवेणी संग्रहालय में अपनी कृतियां प्रदर्शित करेंगे. उज्जैन में श्री महाकाल लोक के साथ एक नए दिव्य स्थान के दर्शन श्रद्धालु और पर्यटक कर सकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital