देश

लाल किले से की घोषणाओं को लागू करने में जुटे PM Modi, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

PM Modi Meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में एक अहम बैठक की. सरकारी बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने मंगलवार को महिलाओं के सशक्तीकरण और जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर हुई प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की है. दरअसल, उन्होंने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इन योजनाओं की घोषणा की थी. अपने संबोधन में उन्‍होंने स्वयं-सहायता समूहों या आंगनवाड़ियों से जुड़ीं दो करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने की बात कही थी.

आज की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनेक आजीविका प्रयासों का भी जायजा लिया. उन्‍होंने अपने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए गए भाषण में 15,000 महिला स्वयं-सहायता समूहों को खेती और संबंधित कार्यों के लिए ड्रोन दिये जाने की बात कही थी. भारत में जन औषधि केंद्रों की संख्या मौजूदा 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने का भी मोदी ने उल्लेख किया था. ऐसे में उन्होंने आज की बैठक में इसके विस्तार के लिए रणनीति की समीक्षा की.

यह भी पढ़िए: इतिहास रच वापस लौटे भारतीय एथलीट, PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- आपने मेडलों की झड़ी लगा दी

सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री को महिला स्वयं-सहायता समूहों को प्रशिक्षण देने से लेकर उनके कामकाज पर निगरानी रखने तक योजना के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गयी. प्रधानमंत्री मोदी आज एशियन गेम्‍स के पदक विजेताओं से भी मिले और उन्‍हें भविष्‍य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

27 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago