Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“भारत के युवाओं की मदद से हम इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में प्रगति कर रहे हैं”, PM Modi बोले- गरीबों के जीवन को सशक्त बनाने का साधन बनी तकनीक

बीते 11 सालों में भारत ने डिजिटल दुनिया में क्रांतिकारी सफर तय किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इसका श्रेय देश की युवा पीढ़ी को दे रहे हैं.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

बीते 11 सालों में भारत ने डिजिटल दुनिया में क्रांतिकारी सफर तय किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इसका श्रेय देश की युवा पीढ़ी को दे रहे हैं. डिजिटल दिशा में 11 साल के कार्यकाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक “एक्स” हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि भारत के युवाओं की मदद से हम इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के अनुप्रयोग में उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं. ये आत्मनिर्भर बनने और वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनने के प्रयासों को भी मजबूत कर रहा है.

PM Modi ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने “एक्स” पर अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “टेक्नोलॉजी की शक्ति का फायदा उठाने से लोगों को अनगिनत लाभ मिले हैं. सर्विस डिलीवरी और ट्रांसपेरेंसी को बहुत बढ़ावा मिला है. इसके अलावा टेक्नोलॉजी सबसे गरीब लोगों के जीवन को सशक्त बनाने का एक साधन बन गई है.”

डिजिटल इंडिया पहल की तारीफ

इसके पहले भारत सरकार के “MyGovIndia” सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की डिजिटल इंडिया पहल की प्रशंसा की गई. “एक्स” पर किए गए पोस्ट में लिखा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत डिजिटल इनोवेशन, तकनीक आधारित शासन और वैश्विक विश्वास का केंद्र बना है. मैन्युफैक्चरिंग से लेकर स्पेस टेक्नोलॉजी तक, डिजिटल पेमेंट से लेकर ग्रामीण कनेक्टिविटी तक, परिवर्तन स्पष्ट, प्रभावशाली और स्थायी है.

डिजिटल इंडिया ने कैसे हर नागरिक के लिए शासन को फिर से शुरू किया, इस बारे में भी जानकारी दी गई. “MyGovIndia” के अन्य पोस्ट में लिखा है कि 11 साल पहले एक साइलेंट डिजिटल क्रांति शुरू हुई, जिसने भारत के संपर्क, शासन और विकास के तरीके को नया आकार दिया.

यह भी पढ़ें- “पाकिस्तान में टेस्टिंग के बाद पूरी दुनिया में ट्रस्टेड बन गया मेक इन इंडिया प्रोडक्ट”, मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले कृष्णपाल गुर्जर

इस पोस्ट में लिखा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के दूरदर्शी नेतृत्व में डिजिटल इंडिया पहल ने टेक्नोलॉजी को सशक्तिकरण का एक मजबूत साधन बनाया. इसने न सिर्फ दूरियों को पाटा, बल्कि नए अवसरों के द्वार खोले और शासन को हर नागरिक के लिए आसान और पारदर्शी बनाया. दूरदराज के गांवों तक इंटरनेट पहुंचाना हो या दुनिया को दिशा देने वाले रीयल-टाइम डिजिटल पेमेंट्स, ये बदलाव सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है. यह लोगों, प्रगति और संभावनाओं की कहानी है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital