Bharat Express DD Free Dish

‘रक्षासूत्र देता है विजय, सुख और आरोग्य’ रक्षाबंधन पर पीएम मोदी ने पोस्ट किया खास संस्कृत श्लोक

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी ने एक्स पर संस्कृत श्लोक शेयर कर रक्षासूत्र की महिमा बताई. उन्होंने लिखा कि रक्षासूत्र विजय, सुख, आरोग्य और समृद्धि प्रदान करने वाला है.

Rakshabandhan, Rakshabandhan 2026, PM Narendra Modi, PM Modi, PM Modi Tweet, Prime Minister Raksha Bandhan, PM Modi Shares Sanskrit Shloka, Prime Minister, Raksha Bandhan, Bharat Express, भारत एक्सप्रेस

PM Narendra Modi

देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर जहां लोग एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा एक बेहद खास संदेश देशवासियों के साथ साझा किया है. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रक्षाबंधन के महत्व को रेखांकित करता हुआ एक पौराणिक संस्कृत श्लोक पोस्ट किया.

क्या है श्लोक?

प्रधानमंत्री ने जो श्लोक शेयर किया है, वह महाभारतकालीन संदर्भ से जुड़ा है-

‘एष प्रभावो रक्षायाः कथितस्ते युधिष्ठिर ।

जयदः सुखदश्चैव पुत्रारोग्यधनप्रदः।।’

इस श्लोक में भगवान श्री कृष्ण पांडु पुत्र युधिष्ठिर को रक्षासूत्र (राखी) की महिमा और उसके प्रभाव के बारे में बता रहे हैं. श्लोक का भावार्थ यह है कि कलाई पर बांधा जाने वाला रक्षासूत्र केवल एक धागा नहीं है, बल्कि यह जीवन में विजय, सुख, संतान सुख, बेहतर स्वास्थ्य (आरोग्य) और धन-धान्य प्रदान करने वाला एक पवित्र कवच है.

वीडियो में दिखी भारतीय परंपरा की झलक

प्रधानमंत्री ने श्लोक के साथ एक खूबसूरत और भक्तिमय वीडियो भी पोस्ट किया है. इस वीडियो में मंदिर के शांत और दिव्य दृश्य, जलते हुए दीपक, ताजे फूल और रेशम के रक्षासूत्र नजर आ रहे हैं. वीडियो में श्लोक के साथ-साथ उसका हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद भी लिखा गया है, ताकि युवा पीढ़ी भी इसके अर्थ को आसानी से समझ सके.

भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा से पीएम मोदी का लगाव नया नहीं है. वे अक्सर प्रमुख त्यौहारों और सांस्कृतिक अवसरों पर प्राचीन सुभाषितों और श्लोकों के जरिए देशवासियों को प्रेरित करते रहे हैं. रक्षाबंधन पर साझा किए गए इस संदेश को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसे तेजी से शेयर भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘जीवन में आए खुशहाली और सफलता’, पीएम नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read