Bharat Express DD Free Dish

कर्तव्य पथ पर PM Modi का दिखा अलग अंदाज, आंगनबाड़ी, इमरजेंसी वर्कर्स और जनजातीय समाज के लोगों से किया संवाद

समारोह के कर्तव्य पथ पर परेड के समापन के बाद पीएम मोदी एक बार फिर से अपने चिर-परिचित अंदाज में जनता के बीच पहुंच गए और उनसे बातचीत की.

76th Republic Day

जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए PM Modi.

76th Republic Day: भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर कर्तव्य पथ पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा मुख्य अतिथि के तौर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने शिरकत की.

शहीदों को दी पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि

कर्तव्य पथ पर राजकीय समारोह में शामिल होने से पहले पीएम मोदी राष्ट्रीय मेमोरियल वॉर पहुंचे थे, जहां उन्होंने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी थी. इस दौरान पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे.

दर्शकों का स्वीकार किया अभिवादन

समारोह के कर्तव्य पथ पर परेड के समापन के बाद पीएम मोदी एक बार फिर से अपने चिर-परिचित अंदाज में जनता के बीच पहुंच गए और उनसे बातचीत की. पीएम मोदी ने वहां पर मौजूद आंगनबाड़ी वर्कर्स, इमरजेंसी वर्कर्स और जनजातीय समाज के लोगों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने दर्शकों का अभिवादन भी स्वीकार किया. प्रधानमंत्री काफी देर तक हाथ हिलाते हुए दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते रहे.

संविधान की झांकी देखकर खुश हुए पीएम मोदी

इससे पहले, संविधान की झांकी कर्तव्य पथ पर निकली. इस दौरान पीएम मोदी बेहद उत्साहित नजर आए. झांकी के कर्तव्य पथ पर पहुंचते ही पीएम मोदी खुशी से झूम उठे और उन्होंने हाथ लहराया.

21 तोपों की दी गई सलामी

परेड से पहले राष्ट्रगान के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद स्वदेशी 105-एमएम लाइट फील्ड गन का उपयोग करके 21 तोपों की सलामी दी गई. इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे होने पर ध्यान केंद्रित किया गया और “जन भागीदारी” पर जोर दिया गया.

यह भी पढ़ें- 76th Republic Day: आधुनिक भारत के साथ-साथ गीता, महाकुंभ और संविधान की झलक, जानिए राज्यों की झाकियों का क्या था थीम

परेड की शुरुआत 300 सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा शहनाई, नादस्वरम, मशक बीन, बांसुरी, शंख, तुतारी और ढोल जैसे देश भर के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों का मिश्रण बजाते हुए ‘सारे जहां से अच्छा’ बजाने से हुई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read