देश

AAP सुप्रीमो केजरीवाल का ऐलान- पंजाब की सभी सीटों पर खड़े करेंगे अपने उम्मीदवार, भाजपा बोली- INDI गठबंधन को एक और ज़ख्म

Aam aadmi party Vs Congress: आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब और चंडीगढ़ में अपने उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा कर दी है. AAP के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ये ऐलान किया. केजरीवाल ने साफ कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक, कुल मिलाकर 14 उम्मीदवार हम खड़े करेंगे.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा, “इस महीने के अंत तक हम पंजाब से अपने सभी 13 और चंडीगढ़ से 14वें उम्मीदवार की घोषणा कर देंगे.” मान ने यह बात अमलोह में घर-घर राशन योजना का शुभारंभ करने के उपरांत कही. उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अमलोह में घर-घर राशन योजना का शुभारंभ किया था.

‘आपने विधानसभा चुनाव में हमें 92 सीटें देकर इतिहास रचा था’

केजरीवाल ने पंजाब में आमजन को संबोधित करते हुए कहा, ”दो साल पहले आपने हमें आशीर्वाद दिया था. आपने (विधानसभा चुनाव में) हमें 117 में से 92 सीटें दीं. ऐसा करके आपने पंजाब में इतिहास रचा. मैं आपके पास हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं. दो महीने में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक, कुल मिलाकर 14 सीटें हैं. अगले 10-15 दिनों में AAP इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी. आपको इन सभी 14 सीटों पर AAP को बहुमत के साथ जीत दिलानी है.”

यह भी पढ़िए: ‘लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA…’ गृह मंत्री अमित शाह बोले- मुस्लिम भाइयों को गुमराह कर रहा विपक्ष

INDI गठबंधन का ढांचा लगातार गिरते जा रहा- शहजाद पूनावाला

केजरीवाल का बयान आने के बाद दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी. पूनावाला ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए दिल्ली में कहा, “यह INDI गठबंधन को एक और ज़ख्म दिया गया है. अरविंद केजरीवाल ने आज घोषणा कर दी है कि पंजाब की 13 सीटें और चंडीगढ़ की सीट पर AAP अकेली लड़ेगी. इसका मतलब INDI गठबंधन वहां पर चुनाव नहीं लड़ेगा…? कांग्रेस के गठबंधन का ढांचा लगातार गिरते जा रहा है.” उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन का यही ढांचा है ‘नो मिशन नो विजन’ सिर्फ कमीशन, भ्रष्टाचार.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

51 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

60 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago