देश

8 साल पहले यूपी से दंगों की खबरें आती थीं, अब यहां लाखों करोड़ का निवेश आ रहा: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में PM मोदी

Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे. वहां उन्होंने ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया. अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार में हुए बड़े बदलावों के बारे में भी बात की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में कहा, “7-8 वर्ष पहले हम सोच भी नहीं सकते थे कि उत्तर प्रदेश में भी निवेश और नौकरियों को लेकर ऐसा माहौल बनेगा. चारों तरफ अपराध, दंगे इन्हीं की खबरें आती थी…लेकिन आज उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपए का निवेश आ रहा है. मैं उत्तर प्रदेश का सांसद हूं और जब मेरे उत्तर प्रदेश में कुछ होता है तो मुझे बहुत प्रसन्नता होती है.”

उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार को 7 साल हो गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हजारों योजनाओं पर काम शुरू हो रहा है. ये जो फैक्ट्रियां, उद्योग लग रहे हैं, ये उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने वाले हैं. मैं सभी निवेशकों और विशेषकर उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं को विशेष रूप से बधाई देता हूं. उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार को 7 साल हो गए हैं. बीते 7 वर्षों में प्रदेश में…रेड कार्पेट कल्चर बन गया है.”

इस राज्य में पर्यटन का हब बनने की अपार संभावना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा— “यूपी में देश का सबसे बड़ा टूरिस्ट हब बनने की अपार संभावनाएं हैं. यहां देशभर से लाखों लोग वाराणसी और अयोध्या में आ रहे हैं. मैं सभी पर्यटकों से अपील करता हूं कि जब कहीं घूमने जाने की प्लानिंग करें तो अपने पूरे बजट का 10% वहां से खरीदारी करने के लिए रखें. इससे हमारे देश के पर्यटन स्थलों के लोगों को लाभ मिलेगा.”

‘निवेशकों को हमारी पॉलिसी की स्थिरता पर भरोसा है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज देश में मोदी की गारंटी की बहुत चर्चा है लेकिन आज पूरी दुनिया भारत को बेहतर रिटर्न की गारंटी मांग रही है. अक्सर हमने देखा है कि चुनाव के नजदीक लोग नए निवेश से बचते हैं…लेकिन भारत ने यह धारणा भी तोड़ दी है. आज दुनिया भर के निवेशकों को भारत में सरकार की पॉलिसी की स्थिरता पर भरोसा है.”

पहले लोगों को यहां लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती थीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पहले की सरकारों में लोगों को अपने ही लाभ पाने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती थी…अब हमारी सरकार खुद गरीब के दरवाजे तक जा रही है. यह मोदी की गारंटी है कि जब तक हर लाभार्थी को उसका हक नहीं मिल जाता, तब तक हमारी सरकार शांत नहीं बैठेगी.”

यह भी पढ़िए: पीएम मोदी आज करेंगे लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 का उद्घाटन, उत्तर प्रदेश को देंगे 10 लाख करोड़ रुपये की सौगात

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

34 seconds ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

15 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

22 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

26 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बख्तियारपुर: 20 लाख की सुपारी लेने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…

39 minutes ago

ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, शादी विवाद के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…

49 minutes ago