Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने मन की बात में बताया, पांच वर्षों में गुजरात के गिर में कैसे बढ़ी शेरों की संख्या?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड के माध्यम से देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान देशवासियों को गुजरात के गिर में शेरों की संख्या में आई बढ़ोतरी की सुखद खबर सुनाई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड के माध्यम से देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान देशवासियों को गुजरात के गिर में शेरों की संख्या में आई बढ़ोतरी की सुखद खबर सुनाई.

पीएम मोदी ने कहा, “शेरों से जुड़ी एक बड़ी अच्छी खबर आपको बताना चाहता हूं. पिछले केवल पांच वर्षों में गुजरात के गिर में शेरों की आबादी 674 से बढ़कर 891 हो गई है. शेर जनगणना के बाद सामने आई शेरों की यह संख्या बहुत उत्साहित करने वाली है. आप में से बहुत से लोग यह जानना चाह रहे होंगे कि आखिर यह एनिमल जनगणना होती कैसे है. यह एक्सरसाइज बहुत ही चुनौतीपूर्ण है.”

शेरों की जनगणना के लिए टीमों ने राउंड द क्लॉक निगरानी की

PM Modi ने आगे कहा, “आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शेरों की जनगणना 11 जिलों में, 35 हजार वर्ग किलोमीटर के दायरे में की गई थी. जनगणना के लिए टीमों ने राउंड द क्लॉक यानी चौबीसों घंटे इन क्षेत्रों की निगरानी की. इस पूरे अभियान में वेरिफिकेशन और क्रॉस वेरिफिकेशन दोनों किए गए.

इससे पूरी बारीकी से शेरों की गिनती का काम पूरा हो सका. पीएम मोदी ने कहा कि एशियाई शेर की आबादी में बढ़ोतरी यह दिखाती है कि जब समाज में स्वामित्व का भाव मजबूत होता है, तो कैसे शानदार नतीजे आते हैं.”

फॉरेस्ट ऑफिसर के पद पर महिलाओं की तैनाती की गई

पीएम मोदी ने गिर के हालात को चुनौतीपूर्ण बताते हुए आगे कहा, “कुछ दशक पहले गिर में हालात बहुत ही चुनौतीपूर्ण थे. लेकिन वहां के लोगों ने मिलकर बदलाव लाने का बीड़ा उठाया. वहां लेटेस्ट तकनीक के साथ ही ग्लोबल बेस्ट प्रेक्टिसेज को भी अपनाया गया.”

उन्होंने कहा, “इसी दौरान गुजरात ऐसा पहला राज्य बना, जहां बड़े पैमाने पर फॉरेस्ट ऑफिसर के पद पर महिलाओं की तैनाती की गई. आज हम जो नतीजे देख रहे हैं, उसमें इन सभी का योगदान है. वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन के लिए हमें ऐसे ही हमेशा जागरूक और सतर्क रहना होगा.”


ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat में बोले PM Modi- सेना के पराक्रम ने हिंदुस्तान का सिर गर्व से ऊंचा किया, सुनाई कटेझरी गांव की कहानी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest