Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी का यूपी दौरा: वाराणसी को 6350 करोड़ की सौगात, गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 28 और 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी में विकास परियोजनाओं के साथ-साथ पीएम मोदी हरदोई से 36,230 करोड़ की लागत से बने 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे.

PM Modi Gujarat Visit

पीएम मोदी 28 और 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं. उनका यह दौरा विकास और कनेक्टिविटी के लिहाज से यूपी के लिए बेहद खास होने वाला है. अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद, पीएम मोदी हरदोई पहुंचकर बहुप्रतीक्षित ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ (Ganga Expressway) राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

वाराणसी में विकास की बारिश

28 अप्रैल की शाम 5 बजे पीएम मोदी वाराणसी पहुंचेंगे और सबसे पहले एक विशाल ‘महिला सम्मेलन’ में शामिल होंगे. यहां वे ₹6,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री 48 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 112 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा, बनास डेयरी से जुड़े किसानों को ₹105 करोड़ का बोनस हस्तांतरित किया जाएगा.

कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई के बीच दो नई ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी. साथ ही, गंगा नदी पर नए रेल-कम-रोड ब्रिज का निर्माण और वाराणसी-पीडीडीयू जंक्शन रेल लाइन का विस्तार परियोजना का शिलान्यास भी किया जाएगा.

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

अगले दिन, 29 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद वे सीधे हरदोई के लिए रवाना होंगे, जहां सुबह 11:30 बजे वे उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का उद्घाटन करेंगे.

ये भी पढ़ें: बंगाल में मतगदान से पहले NIA की एंट्री, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश; जानें क्या है मामला?

क्या हैं गंगा एक्सप्रेसवे की खूबियां?

  • 36,230 करोड़ की लागत से तैयार यह 594 किलोमीटर लंबा और 6-लेन (8-लेन तक विस्तार योग्य) एक्सप्रेसवे यूपी की तस्वीर बदलने वाला है.
  • 12 जिलों की कनेक्टिविटी: यह मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ेगा.
  • सफर का समय आधा: इससे 10-12 घंटे का सफर घटकर मात्र 6 घंटे रह जाएगा.
  • इमरजेंसी लैंडिंग: आपातकालीन स्थितियों में लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप (हवाई पट्टी) भी बनाई गई है.

यह एक्सप्रेसवे पूर्व, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश को एक निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के जरिए जोड़ेगा. इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि लॉजिस्टिक्स, कृषि, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में लाखों नए रोजगार और निवेश के अवसर भी पैदा होंगे. पीएम मोदी का यह दौरा यूपी की विकास यात्रा में एक नया मील का पत्थर साबित होने जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital