Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के विकसित भारत@2047 (Viksit Bharat@2047) के विजन को बूथ स्तर तक ले जाने के लिए Nation First Policy Research and Change Foundation (NFPRC) ने बड़ा कदम उठाया है. फाउंडेशन ने नई दिल्ली में सांसदों और विधायकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित कर बताया कि कैसे हर निर्वाचन क्षेत्र पीएम के रोजगार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने का सेंटर बन सकता है.
40 जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प
इंडिया हैबिटेट सेंटर के गुलमोहर हॉल में 29 सितंबर को हुई इस कार्यशाला में लोकसभा, राज्यसभा और विभिन्न राज्यों के 40 जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. फोकस था, पीएम मोदी (PM Modi) के विकसित भारत (Viksit Bharat) लक्ष्य के अनुरूप स्थानीय स्तर पर करोड़ों रोजगार कैसे पैदा हों?
‘हर क्षेत्र बनेगा विकसित भारत की नींव’
NFPRC के बोर्ड सदस्य अभिनव प्रकाश ने कहा कि विकसित भारत@2047 सिर्फ दिल्ली से नहीं बनेगा बल्कि हर निर्वाचन क्षेत्र की प्रगति से बनेगा. उन्होंने कहा कि पीएम के विजन के मुताबिक शिक्षा, कौशल और उद्योग की जरूरतों के बीच तालमेल बैठाना ही सबसे बड़ा सुधार है. जनप्रतिनिधियों को इसे अपने क्षेत्र में मिशन मोड में लागू करना होगा.
‘कैसे मिलेगा युवाओं को उनके गांव में रोजगार?’
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने कहा कि पीएम मोदी का मंत्र है, युवाओं को पलायन नहीं, अपने क्षेत्र में अवसर मिले. इसके लिए कौशल विकास संस्थानों को स्थानीय उद्योगों से जोड़ना होगा. जनप्रतिनिधि सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर इस मिशन को सफल बना सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



