Bharat Express DD Free Dish

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारत में यहां दिखेंगे सबसे धाकड़ बॉडीबिल्डिर! कई स्टेट के शेड्यूल जारी, Bharat Express मीडिया पार्टनर

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे के रूप में स्‍थापित हो चुके शेरू क्लासिक (Sheru Classic) ने देश में एनपीसी रीजनल्स मुकाबलों के शेड्यूल घोषित कर दिए हैं. भारत एक्सप्रेस इस इवेंट का ऑफिशियल मीडिया पार्टनर है. देखें ‘NPC Regionals 2026’ का पूरा शेड्यूल.

Bharat Express Sept 2026 Photos

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे कहे जाने वाले ‘शेरू क्लासिक’ ने अपने आगामी एनपीसी रीजनल्स 2026 (Sheru Classic NPC Regionals 2026) के आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा कर दी है. देश के सबसे प्रतिष्ठित बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस इवेंट्स में से एक, शेरू क्लासिक के शानदार आयोजनों में देश का तेजी से उभरता न्यूज नेटवर्क ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) मीडिया पार्टनर होगा.

‘गेट रेडी टू फ्लेक्स’ (#GetReadyToFlex) और ‘रोड टू शेरू क्लासिक’ (#RoadToSheruClassic) के स्‍लोगन के साथ इस साल अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में टैलेंटेड बॉडीबिल्डर्स अपनी ताकत और फिटनेस का लोहा मनवाने उतरेंगे.

अक्टूबर से दिसंबर तक सजेगा बॉडीबिल्डिंग का मंच

शेरू क्लासिक एनपीसी रीजनल्स 2026 का कारवां इस बार उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत तक पहुंचेगा. जारी किए गए आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, इवेंट्स का शेड्यूल इस प्रकार है:

• 09, 10 और 11 अक्टूबर: एनपीसी नॉर्थ इंडिया, पंचकुला (NPC North India Panchkula)
• 18 अक्टूबर: एनपीसी ओपन स्टेट, मदुरै, तमिलनाडु (NPC Open State Madurai, Tamil Nadu)
• 25 अक्टूबर: एनपीसी हरियाणा (NPC Haryana)
• 01 नवंबर: एनपीसी ओपन स्टेट, त्रिची, तमिलनाडु (NPC Open State Trichy, Tamil Nadu)
• 15 नवंबर: एनपीसी राजस्थान, अलवर (NPC Rajasthan Alwar)
• 22 नवंबर: वेस्टर्न शो, गुजरात (Western Show Gujarat)
• 28 नवंबर: एनपीसी मेघालय (NPC Meghalaya)
• 29 नवंबर: एनपीसी दिल्ली (NPC Delhi)
• 06 दिसंबर: एनपीसी चेन्नई (NPC Chennai)
• 13 दिसंबर: एनपीसी पंजाब (NPC Punjab)


Sheru Classic NPC Regionals 2026 events

युवाओं के सपनों को मिल रहा है वैश्विक मंच

शेरू क्लासिक के संस्थापक शेरू आंगरीश (Sheru Aangrish) के नेतृत्व में यह मंच भारतीय एथलीटों के लिए इंटरनेशनल स्तर (IFBB Pro League) पर जाने का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है. एनपीसी वर्ल्डवाइड इंडिया के डायरेक्टर व प्रेसिडेंट श्री ओम प्रकाश आंगरीश, जनरल सेक्रेटरी डॉ. अंकुर हस्तिर और नेशनल मैनेजर (हेड ऑफ ऑपरेशंस) मिस्टर ऋषि आनंद की देखरेख में आयोजित होने वाले इन रीजनल मुकाबलों से देश के कोने-कोने से बेहतरीन फिटनेस एथलीट निखरकर सामने आएंगे.

इस पूरे महामुकाबले की हर छोटी-बड़ी अपडेट, एथलीटों की कहानियां और लाइव कवरेज आप भारत एक्सप्रेस के डिजिटल प्लेटफॉर्म और चैनल पर देख सकेंगे. इवेंट से जुड़ी अधिक जानकारी या रजिस्ट्रेशन के लिए प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट www.sheruclassicworld.com पर जा सकते हैं.

सपनों की ताकत: शेरू क्लासिक कैसे बना भारतीय बॉडीबिल्डिंग का ग्लोबल हाईवे?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read