देश

G20 Summit के दौरान 15 द्विपक्षीय बैठक करेंगे PM मोदी, जो बाइडेन से इन मुद्दों पर होगी चर्चा, जानें और किन देश के नेताओं से होगी मुलाकात

G20 Summit 2023: राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को होने जा रहा है. खबरों के मुताबिक, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं. इन बैठकों के लिए पीएम मोदी जिन नेताओं के साथ चर्चा करेंगे, उनमें अमेरिकी राष्टपति जो बाइडेन और फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल हैं. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और शुक्रवार शाम को वह पीएम मोदी के साथ डिनर करेंगे. बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन में विदेशी महेमानों के साथ कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा जलवायु परिवर्तन और गरीबी जैसे दुनिया के अहम मुद्दों पर बातचीत होगी. जानकारी के मुताबिक, इस सम्मेलन में रूस और यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हो सकती है.

प्रधानमंत्री शनिवार को जी-20 कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा कई देशों की राष्टपति और प्रधानमंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे. इन देशों में ब्रिटेन, इटली, जापान और जर्मनी शामिल हैं. वहीं सूत्रों ने बताया है कि पीएम मोदी शुक्रवार को अपने आवास पर अमेरिकी राष्ट्रपति और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

..और इन देशों के नेताओं के साथ करेंगे मुलाकात

15 द्विपक्षीय बैठकों में पीएम मोदी मॉरीशस के नेता, कनाडाई समकक्ष के साथ भी बैठक करेंगे. इसके अलावा वह यूरोपीय संघ, ब्राजील, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, कोमोरोस, तुर्किए, दक्षिण कोरिया और नाइजीरिया के नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. सूत्रों ने यह बताया है कि जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद पीएम मोदी रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन पर बैठक करेंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय भारत दौरे के दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

जो बाइडन से किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भारत आएंगे तो पीएम मोदी उनसे अपने  जून में वाशिंगटन की आधिकारिक यात्रा के दौरान किए फैसलों पर बातचीत कर सकते हैं कि उनको किस तरह से जल्द पूरा किया जा सके. इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध, रक्षा सौदे, नयी टैक्नोलॉजी पर चर्चा होगी. इसके बाद वह जी20 के कार्यक्रम में शामिल होंगे. आपको बता दें कि जो बाइडन राष्ट्रपति के रूप में भारती की पहली यात्रा पर जी20 सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ का स्वागत करेंगे. भारत ने इसकी पहल की थी, जिसका दुनिया भर के देशों ने स्वागत किया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

20 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

57 minutes ago