Bharat Express DD Free Dish

एच.डी. कुमारस्वामी का 66वां जन्मदिन, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की

केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी आज 66 वर्ष के हो गए. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

PM Modi Wishes H.D. Kumaraswamy

PM Modi Wishes H.D. Kumaraswamy: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर राज्य के कई हिस्सों, खासकर मांड्या और मैसूर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. जनता दल (धर्मनिरपेक्ष) के कार्यकर्ता और समर्थक अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर अपने नेता को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

जन्मदिन के अवसर पर कुमारस्वामी को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके काम की सराहना की. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस्पात और भारी उद्योगों के क्षेत्र में उनके प्रयास आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश को मजबूती दे रहे हैं और उन्होंने कुमारस्वामी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की.

पिता देवेगौड़ा की भावुक शुभकामनाएं

जेडीएस सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने भी बेटे को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य और देश के विकास के लिए कुमारस्वामी की प्रतिबद्धता और जनता के प्रति उनकी चिंता बनी रहे, यही उनकी कामना है.

राजनीति में लंबा और सक्रिय सफर

एच.डी. कुमारस्वामी ने 1996 में पहली बार कर्नाटक विधानसभा में कदम रखकर राजनीति की शुरुआत की थी. समय के साथ वे जेडीएस के प्रमुख नेताओं में शामिल हो गए और किसानों व ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहे. वे दो बार 2006-07 और 2018 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने किसान कल्याण, जल संसाधन और ग्रामीण विकास पर खास जोर दिया. फिलहाल केंद्रीय मंत्री के तौर पर वे राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की जॉर्डन यात्रा, ऊर्जा, पानी और डिजिटल सहयोग से रिश्तों को नई मजबूती

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read