Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘नागालैंड के सपने को कर रहे…’ पीएम मोदी ने सीएम नेफ्यू रियो को जन्मदिन की दी बधाई

PM Modi ने नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि नागालैंड की विकास यात्रा को गति देने और युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री नेफ्यू के प्रयास सराहनीय हैं.

PM Modi On Neiphiu Rio Birthday

पीएम मोदी ने सीएम नेफ्यू रियो को जन्मदिन की दी बधाई

PM Modi On Neiphiu Rio Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि नागालैंड की विकास यात्रा को गति देने और युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री नेफ्यू के प्रयास सराहनीय हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वे नागालैंड की विकास यात्रा को गति देने और युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं. उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं.

रियो के नेतृत्व में विकसित हो रहा नागालैंड- सरमा

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,

नागालैंड के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता और एनडीए के अहम सहयोगी नेफ्यू रियो को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. उनके नेतृत्व में, नागालैंड सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विकास के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है. मैं मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. ईश्वर की कृपा से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो और आप निरंतर लोकसेवा के नए आयाम स्थापित करते रहें, यही मंगलकामना है.”

इन लोगों ने भी दी बधाई

ओडिशा के राज्यपाल बृजमोहन राम ने भी नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से सीएम नेफ्यू के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और निरंतर सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा.

ये भी पढ़ें- ‘तपो दीक्षामुपनिषेदुरग्रे…’ पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अथर्ववेद का मंत्र! जानिए इसके पीछे का बड़ा संदेश

ओडिशा के उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने लिखा, “नागालैंड के माननीय मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आने वाला वर्ष उनके लिए उत्तम स्वास्थ्य, खुशियाँ और नागालैंड की जनता की सेवा करने के लिए नई ऊर्जा लेकर आए. राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए उनके प्रयासों में उन्हें निरंतर सफलता मिले, यही कामना है.

(IANS के इनपुट पर आधारित)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital