प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (1 जून) को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को उनके जन्मदिन पर दिली शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बेहद खास पोस्ट साझा करते हुए मांडविया जी के देश के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ की. उन्होंने ईश्वर से केंद्रीय मंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की.
युवाओं को कर रहे सशक्त: PM Modi
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘श्री मनसुख मांडविया जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई. वे भारत को खेल जगत में एक महाशक्ति बनाने और देश के युवाओं को सशक्त करने की दिशा में पूरे जोश के साथ जुटे हुए हैं.
Birthday greetings to Union Cabinet Minister Shri Mansukh Mandaviya Ji. He is making a noteworthy contribution towards improving sporting infrastructure and furthering the welfare of our Yuva Shakti. He is also at the forefront of furthering the welfare of our workers, who have a…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 1, 2026
इसके साथ ही, देश के करोड़ों श्रमिकों के कल्याण के लिए भी उनके प्रयास वाकई सराहनीय हैं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.’
बर्थडे पर ‘फिट इंडिया’ के लिए चलाई साइकिल
1 जून 1972 को गुजरात के भावनगर में जन्मे डॉ. मनसुख मांडविया ने अपना जन्मदिन भी देश के नाम समर्पित किया. आज सुबह उन्होंने दिल्ली में ‘फिट इंडिया संडे साइकिल’ अभियान के 25वें संस्करण की हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की. इस बार का ये खास आयोजन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में देश की रक्षा करने वाले जांबाज सैनिकों को समर्पित किया गया. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं और मंत्रियों ने भी उन्हें इस मौके पर बधाई संदेश भेजे हैं.
कोविड काल के काम से लेकर खेल और श्रम मंत्रालय तक का सफर
मनसुख मांडविया गुजरात भाजपा के एक बेहद वरिष्ठ और जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं. इससे पहले जब वे देश के स्वास्थ्य मंत्री थे, तब उन्होंने कोविड-19 महामारी के महासंकट के दौरान जिस तरह से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को संभाला, उसकी आज भी सराहना की जाती है.
युवा कल्याण के लिए कई काम
खेल और युवा कल्याण: खेल मंत्री के रूप में उन्होंने देश के ग्रामीण इलाकों तक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचाया है, ताकि गांवों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिल सके.
श्रम एवं रोजगार मंत्री के तौर पर उन्होंने ईएसआई और ईपीएफओ जैसी योजनाओं को और मजबूत किया है, जिससे प्रवासी मजदूरों और आम कामगारों को सीधा फायदा मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: कैलास यात्रा के बीच फिर गरमाया भारत-नेपाल का लिपुलेख विवाद, 210 साल से उलझे मुद्दे को ब्रिटेन लेकर पहुंचे बालेन शाह
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
