पीएम मोदी ( फाइल फोटो)
G20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने वाले कर्मियों से पीएम मोदी ने बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, “हम सभी मजदूर हैं और आज का कार्यक्रम भी मजदूर एकता जिंदाबाद के बारे में है. मैं थोड़ा बड़ा मजदूर हूं, आप सभी थोड़े छोटे मजदूर हैं, लेकिन हम सभी मजदूर हैं.” उन्होंने आगे कहा कि पहले आपदाओं में दूसरों की मदद करने में केवल पश्चिम की चर्चा होती थी लेकिन अब विदेशी संकटों में भारत के काम ने दुनिया को उसकी क्षमताओं के बारे में आश्वस्त किया है.
पीएम मोदी ने कहा, “आपको इस दौरान काम करने में मजा आया होगा. जी20 समिट के दौरान अगर किसी ने आपको आधी रात को फोन किया होगा तो आपने कभी नहीं सोचा होगा कि वे मुझे परेशान कर रहे हैं, आपने सोचा होगा कि कुछ छूट गया होगा और जो काम है उसे पूरा कर लेना चाहिए. यह भावना हमारी सबसे बड़ी ताकत है.”
पीएम मोदी ने कहा कि ऑफिस के नियमित कामकाज में हमें अपने सहकर्मियों की क्षमताओं का पता नहीं चल पाता है. क्षेत्र में सामूहिक रूप से काम करते समय साइलो, ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज साइलो को हटाकर एक टीम बनाई जाती है. उन्होंने चल रहे स्वच्छता अभियान का उदाहरण देकर इस बात को विस्तार से बताया और विभागों में सामूहिक प्रयास करने को कहा. उन्होंने कहा, “इससे यह परियोजना एक कामकाज के बजाय एक उत्सव बन जाएगी. उन्होंने कहा कि सामूहिक भावना में ताकत है.
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता में योगदान देने वाले लगभग 3,000 लोगों ने पीएम मोदी के साथ बातचीत में हिस्सा लिया. बातचीत में विभिन्न मंत्रालयों के सफाईकर्मी, ड्राइवर, वेटर और अन्य कर्मचारियों के साथ- साथ विभिन्न विभागों के मंत्री और अधिकारी भी शामिल थे. वहीं, पीएम मोदी की ओर से डिनर का भी इंतजाम किया गया था.
19 अक्टूबर 1910 को लाहौर (तब ब्रिटिश भारत, अब पाकिस्तान) में जन्मे सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर आधुनिक…
दिल्ली पुलिस के बॉन्ड नोटिस के खिलाफ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट का…
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य…
Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ…
Ara Customs Officer Murder: भोजपुर जिले के आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार…
Bilaspur Atal Awas Fire News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आने वाले सरकंडा इलाके में…